गृहमंत्री विजय शर्मा पहुंचे बालोद: अफसरों के साथ की समीक्षा बैठक, लापरवाही पाए जाने पर लगाई फटकार

गृहमंत्री विजय शर्मा ने बालोद जिले में अफसरों के साथ समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने लापरवाही बरतने वाले अफसरों को फटकार लगाते हुए सही से कार्य करने के निर्देश दिए।

Updated On 2025-08-05 11:23:00 IST

समीक्षा बैठक लेते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा 

राहुल भूतड़ा- बालोद। छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने बालोद जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेकर विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली। साथ ही कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर शर्मा ने अफसरों को फटकार भी लगाई। विजय शर्मा जिले में करीब 11 घंटे तक डटे रहे, जिसे प्रशासन और राजनीति लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

समीक्षा बैठक के दौरान गृहमंत्री विजय शर्मा ने कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए अफसरों को निर्देश भी दिए। वहीं उन्होंने जिले की कलेक्टर दिव्या मिश्रा के नवाचारों की जमकर तारीफ भी की। बालोद के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा का दौरा हर लिहाज से खास रहा। बैठक से पहले उन्होंने पाटेश्वर धाम पहुंचकर संत का आशीर्वाद लिया।

भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले विजय शर्मा
गृहमंत्री विजय शर्मा ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात भी की। इस दौरान उन्हें सैकड़ों आवेदन मिले। जिसमें जनसमस्याएं, विकास की मांग और योजनाओं से जुड़े मामले थे। इसके बाद मंत्री ने जिला कार्यालय में लगभग साढ़े तीन घंटे तक समीक्षा बैठक ली। उन्होंने जिले में चल रहे विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की।

कलेक्टर के नवाचार की हुई सराहना
बैठक के दौरान मंत्री शर्मा ने बालोद कलेक्टर दिव्या मिश्रा की अगुवाई में चल रहे नवाचारों की सराहना की। कहा कि, अन्य अधिकारी भी इसी तरह जमीन से जुड़कर काम करें। जल जीवन मिशन, कुपोषण, रोजगार, नशामुक्ति और गन्ना उत्पादन जैसे मुद्दों पर गहराई से चर्चा हुई। हर विभाग के अधिकारियों को समय पर, गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए गए।

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने