बीजापुर में मूसलाधार बारिश: पुल पार करते समय चेरपाल नदी में बहा अधेड़, बाढ़ से 100 से अधिक गांवों का टूटा संपर्क

बीजापुर जिले में हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। यहां के चेरपाल नदी में बाढ़ आने से 100 से अधिक गांवों का संपर्क टूट गया है।

Updated On 2025-08-26 16:08:00 IST

चेरपाल नदी में बाढ़ आने से 100 से अधिक गांवों का टूटा संपर्क

गणेश मिश्रा - बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में लगातार मुसलाधार बारिश हो रही है। जिसके चलते नदी- नाले उफान पर हैं। इसी बीच गंगालूर मार्ग पर स्थित चेरपाल नदी में बाढ़ आने के कारण 100 से अधिक गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट चुका है। बाढ़ के चलते नदी के दोनों तरफ लोग फंसे हुए हैं नदी के किनारे बसे गांव में मकानों को खाली कराया जा रहा है।

दरअसल, बीजापुर में देर रात से ही भारी बारिश की स्थिति बनी हुई है। जिसके कारण कई गांवों में बाढ़ आ गई है। वहीं बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट होकर नदी किनारे बसे गांव के मकान खाली करा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इमरजेंसी मेडिकल सेवाएं भी ठप है। नदी में बाढ़ आने के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दिया गया है। लोगों को बाढ़ के दौरान नदी के आसपास ना जाने की हिदायत दी जा रही है।

नदी पार करते समय बहा अधेड़
इस भारी बारिश के बीच बड़ी लापरवाही भी देखने को मिली। चेरपाल नदी में बाढ़ के बीच रपटा पार करने के दौरान एक अधेड़ बह गया। नदी में बाढ़ के बावजूद कोई सुरक्षा के इंतजाम नहीं है। बीच पुल में पहुंचने के बाद तेज बहाव के साथ अधेड़ बह गया। जिसके बाद वह देखते ही देखते बाढ़ की चपेट में आ गया। मामले की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुट गई है।


Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने