सरकारी स्कूल में बच्चे कर रहे मजदूरी: DEO ने भेजा प्रधान पाठक को शोकॉज नोटिस, कार्रवाई की दी चेतावनी

जांजगीर चाम्पा जिले के सरकारी स्कूल में बच्चों से मजदूरी कराने वाले प्रधान पाठक को DEO ने नोटिस भेजा है। जिसमें उन्हें तत्काल जवाब देने के लिए कहा गया है।

Updated On 2025-08-19 11:50:00 IST

स्कूल में बच्चों से मजदूरी कराते हुए प्रधान पाठक 

मुकेश बैस- जांजगीर चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चाम्पा जिले के सरकारी स्कूल में बच्चों से मजदूरी कराने का मामला सामने आया है। यहां के प्रधान पाठक ने कलम की जगह विद्यार्थियों के हांथो में फावड़ा थमा दिया। जिसके बाद बच्चे फावड़ा लेकर रेत, गिट्टी और सीमेंट मिलाते नजर आए। पढाई करने के लिए गए बच्चों से मजदूरों की तरह काम लिया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बम्हनीडीह ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला डभराखुर्द का है। श्रमिक की तरह काम करते हुए बच्चों का वीडियो सामने आया है। जिसके बाद से कई तरह के सवाल उठ रहे हैं कि, पढ़ाई करने गए हुए बच्चों से मजदूरी कराई जा रही है। वहीं मामला सामने आने के बाद कलेक्टर ने संज्ञान लिया है।

DEO ने दिया शोकॉज नोटिस
कलेक्टर के संज्ञान लेने के बाद अब DEO ने प्रधान पाठक पिताम्बर कुर्रे को शोकॉज नोटिस जारी किया है। नोटिस में प्रधान पाठक को आज ही स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के दिए निर्देश हैं। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने