सिकासेर डैम में डूबा युवक: साथी के साथ गया था मछली पकड़ने, 68 घंटे बाद मिला शव

गारियबंद जिले के सिकासेर डैम में मछली पकड़ने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई।

Updated On 2025-08-25 16:17:00 IST

सिकासेर डैम में डूबा युवक

अश्वनी सिन्हा - गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गारियबंद जिले के सिकासेर डैम में मछली पकड़ने के दौरान डूबने से एक युवक की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम और नगर सेना मौके पर पहुंची और रेस्क्यू आपरेशन चलाया। रेस्क्यू टीम ने 68 घंटे बाद शव को ढूंढ निकाला गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम घासीराम है। वह मारागांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि, शुक्रवार को घासीदास अपने साथी के सिकासेर डैम में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान अचानक गहराई में उतर गया और लापता हो गया था। इसके बाद उनके साथी ने उन्हें ढूंढ की कोशिश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। फिर वह इसकी जानकारी सिकासेर डैम के पास वाली गांव में जाकर दी। 


68 घंटे बाद मिला शव
एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची लेकिन शाम होने के चलते रेस्कयू नहीं किया। शनिवार की सुबह होते ही एसडीआरएफ की टीम और नगर सेना ने रेस्क्यू आपरेशन चलाया और 68 घंटे बाद शव को ढूंढ निकाला गया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Tags:    

Similar News