शर्मनाक करतूत करने वाले शिक्षक पर FIR: की थी नशे में छात्र से की गाली- गलौज, कार से कुचलने की कोशिश

गरियाबंद जिले में शिक्षक खोवा दीवान ने शराब के नशे में छात्र से गाली-गलौज करते हुये कार से कुचलने की कोशिश की थी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

Updated On 2025-08-14 20:29:00 IST

फिंगेश्वर थाना 

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक शिक्षक खोवा दीवान ने शराब के नशे में अपने ही स्कूल के छात्र से गाली-गलौज करते हुये कार से कुचलने की कोशिश की। जिसके बाद पीड़ित छात्र ने पहुंचा और थाने में शिकायत दर्ज कराई। छात्र की शिकायत पर फिंगेश्वर थाने में FIR दर्ज हुआ है। शिक्षक के खिलाफ जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज किया है। वहीं मोटर विकल के तहत कार्यवाही कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। 

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पीड़ित छात्र ने बताया कि, वह फिंगेश्वर के सरकारी स्कूल में पढ़ाई करता है। स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में स्कूल का शिक्षक अपनी कार से आया और गाली-गलौज करने लगा। छात्र ने आगे कहा कि, शिक्षक शराब के नशे में था। विरोध करने पर उसने उसे अपनी कार से कुचलने की कोशिश की। किसी तरह से उसनी अपनी जान बचाई और आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया। लोगों के पहुंचते ही वह भाग निकला।

परिजनों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
शिक्षक के भागने के बाद छात्र घर पहुंचा और घटना की जानकारी घर वालों को दी। जिसके बाद परिजन फिंगेश्वर थाने पहुंचे और इसकी शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर परिजनों ने पुलिस से आरोपी शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने