NH पर बेख़ौफ़ दौड़ रही बस: यात्रियों की जान खतरे में डाल रहे चालक, देखिए विडियो

बस्तर के नेशनल हाइवे-30 पर तेज रफ्तार और लापरवाह बस चालकों की मनमानी से यात्रियों की जान खतरे में है। एक बस चालक की खतरनाक ओवरटेक की घटना कैमरे में कैद हुई।

By :  Ck Shukla
Updated On 2025-08-03 11:30:00 IST

बस की टक्कर से बाल-बाल बचा कार चालक 

कुलजोत संधू- फरसगांव। छत्तीसगढ़ के नेशनल हाईवे-30 पर यात्री बस चालकों की लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रही है। नियमों की अनदेखी और बेतरतीब ओवरटेक जैसे खतरनाक कारनामे रोजमर्रा की कहानी बनते जा रही है। यात्रियों की सुरक्षा को ताक पर रखकर बस चालक बेधड़क तरीके से वाहनों को ओवरटेक कर रहे हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा हर पल बना रहता है।

ताजा मामला केशकाल घाटी का है, जहां एक रफ़्तार से भरी बस चालक की लापरवाही कैमरे में कैद हो गई है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि, कैसे चालक ने खतरनाक तरीके से ओवरटेक किया। जिससे एक कार चालक बाल-बाल बचा। एक बड़ी दुर्घटना टल गई। लेकिन ऐसी लापरवाही से कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था। लापरवाह यात्री बस चालकों पर परिवहन विभाग व पुलिस प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है।

दुर्घटनाओं से बचाने के लिए पशुओं के गले पर बाधा रेडियम
वहीं सरगुजा जिले के बतौली में दुर्घटना को देखते हुए पुलिस ने विशेष पहल करते हुए आवरा पशुओं पर रेडियम लगाया गया था। इससे सड़क पर बैठे आवारा पशुओं की जान बचाई जा सके और कोई वाहन सवार दुर्घटना का शिकार ना हो जाए। जानकारी के अनुसार, सरगुजा आई जी दीपक झा के निर्देशनुसार बतौली राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में घूमते बैठे आवारा पशुओं से दुर्घटना के मद्देनजर बतौली पुलिस द्वारा विशेष पहल करते हुए रेडियम लगाया गया था।

पुलिस के योगदान को क्षेत्रवासियों ने सराह
बताया जा रहा है कि, बतौली क्षेत्र में बढ़ती दुर्घटना तथा सड़क पर आवारा पशुओं भी बैठे रहते थे। इससे पशु भी दुर्घटना का शिकार हो जाते है, जिन्हें बचाने और क्षेत्र में दुर्घटना में कमी लाने आवारा पशुओं को बतौली पुलिस आरक्षक जितेंद्रसिंह तथा विकास एक्का के द्वारा रेडियम लगाया गया था । जिसका क्षेत्रवासी भी पुलिस के योगदान को सराह रहे हैं।

Tags:    

Similar News