नशे के सौदागर पर शिकंजा: आबकारी विभाग की टीम ने एक युवक को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन जब्त

आबकारी विभाग की टीम ने नशीले इंजेक्शन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस दौरान युवक के पास से भारी मात्रा में नशीली दवाई का इंजेक्शन बरामद हुआ है।

Updated On 2025-08-27 12:22:00 IST

नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार आरोपी 

अनिल उपाध्याय- सीतापुर। छत्तीसगढ़ के सीतापुर में आबकारी विभाग की टीम ने एक युवक को नशीले इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया है। इस दौरान युवक के पास से भारी मात्रा में नशीली दवाई का इंजेक्शन बरामद हुआ है। जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। फिलहाल युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सोनतराई निवासी विनोद सैनी 60 नग रेक्सोजेसिक इंजेक्शन और 60 नग एविल इंजेक्शन के साथ सप्लाई के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा था। तभी वहां आबकारी विभाग की संभागीय उड़नदस्ता टीम ने दबिश दी और घेराबंदी करते हुए युवक को धर दबोचा। इस दौरान युवक के पास से भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शन बरामद हुआ है। जिसकी कीमत लाखों रुपए में बताई जा रही हैं।

भारी मात्रा में नशीला इंजेक्शन बरामद
पकड़ने के बाद जब युवक के बैग की तलाशी ली गई। इस दौरान उसमें भारी मात्रा में अवैध रूप से रखा नशीला इंजेक्शन बरामद हुआ। जिसकी कीमत एक लाख बीस हजार रुपये बताई जा रही है। वहीं अभी तक भारी मात्रा में नशीला इंजेक्शन कहाँ से आया इसकी जानकारी नहीं मिली है। फिलहाल युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने