सायबर ठगी पर एक्शन: म्यूल खातों से फ्रॉड करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग जिले में पुलिस ने म्यूल खातों से सायबर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के द्वारा ठगी की रकम को खातों में सीज कर दिया है।

Updated On 2025-05-24 20:45:00 IST

पुलिस की गिरफ्त में तीनों आरोपी 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने म्यूल खातों से सायबर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 03/2025 धारा 317(2),317(4), 318(4), 61(2)ए बी.एन. एस. के तहत केस दर्ज गया है। आरोपियों के खातों से सायबर फ्राड में ठगी की रकम 52716/- रूपये एवं खाता में कुल ट्रांजेक्शन 161084/- होना पाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, ये तीनों आरोपी म्यूल खातों से सायबर ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। जिसके बाद आईजी ने इन्हे पकड़ने के लिए टीमों को निर्देशित किया। जिसके बाद इन तीनों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। जिसके बाद इन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

आरोपियों के नाम हैं-

01. प्रेम प्रकाश बांधे उम्र 19 साल निवासी हरिनगर कातुलबोर्ड, दुर्ग।

02. फैजल अहमद पिता उम्र 24 साल निवासी रामनगर सुपेला भिलाई।

03. देवेन्द्र कुमार गुप्ता वैशाली नगर भिलाई।

Tags:    

Similar News

आदिवासी युवक से बदमाशों ने की मारपीट: समझौते के बहाने बुलाकर की पिटाई, पांच आरोपी गिरफ्तार

शिव मंदिर पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव: कार्यकर्ताओं के साथ किया जलाभिषेक, बोले- सोमनाथ मंदिर भारत के स्वाभिमान का प्रतीक

किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने योगेश ठाकुर: भाजपाइयों संग दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर लिया आशीर्वाद

MGNREGA पर कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस: अमितेश शुक्ल बोले- नाम बदलना गरीबों के अधिकारों पर हमला