नशा मुक्त भारत पखवाड़ा: जशपुर पुलिस ने हजारों लोगों को किया जागरूक, युवाओं को नशे से दूर रहने की हिदायत

जशपुर पुलिस नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता पखवाड़ा चला रही है।

Updated On 2025-06-27 14:13:00 IST

जशपुर पुलिस का नशा मुक्त भारत अभियान 

खुर्शीद कुरैशी - जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर पुलिस नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता पखवाड़ा चलाए जा रहे है। मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर व समाज कल्याण विभाग के द्वारा आयोजन किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर पिछले 15 दिवस से पखवाड़ा चलाए जा रहे है। आम नागरिकों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान चलाया गया।

26 जून को अंतरास्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर पखवाडे़ का समापन किया गया। जिले के सभी थाना चौकी क्षेत्र के बाजार-हाटों, स्कूल-कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों में जाकर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आम नागरिकों और विद्यालयीन छात्र -छात्राओं को नशे के दुरुपयोग के सम्बन्ध में जागरूक किया। सभी लोगों से नशें से दुर रहने का शपथ दिलाकर प्रमाण पत्र दिया गया।


इन थाना क्षेत्रों में दिलाई गई शपथ
सिटी कोतावाली थाना में 295 नागरिकों को नशा के खिलाफ जागरूक किया। 124 व्यक्तियों को नशा मुक्त के लिए प्रमाण पत्र दिया गया। इसी प्रकार थाना पत्थलगांव में 1237 नागरिकों को नशा मुक्ति के लिए शपथ दिलाई गई। 422 व्यक्तियों को नशा मुक्ति प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। दुलदुला थाना क्षेत्र में 165, कुनकुरी थाना क्षेत्र में 368, तपकरा थाना क्षेत्र में 90, फरसाबहार थाना क्षेत्र में 33, बागबहार थाना क्षेत्र में 405, कांसाबेल थाना क्षेत्र में 113, बगीचा थाना क्षेत्र में 1251, नारायणपुर थाना क्षेत्र में 148, सन्ना थाना क्षेत्र में 37, आस्ता थाना क्षेत्र में 61, तुमला थाना क्षेत्र में 32, चौकी आरा थाना क्षेत्र में 30, मनोरा थाना क्षेत्र में 80, सोनक्यारी थाना क्षेत्र में 131, पंडरा पाठ थाना क्षेत्र में 224, दोकड़ा थाना क्षेत्र में 47, कोतबा थाना क्षेत्र में 309, करडेगा थाना क्षेत्र में 80, ऊपर कछार थाना क्षेत्र में, 210 और चौकी कोल्हेनझरिया थाना क्षेत्र में 53 को नश मुक्त के लिए शपथ दिलाई गई। इस प्रकार कुल 5 हजार 5 सौ 46 लोगों को नशे के जागरूक किया। इसके साथ ही 2,032 नागरिकों को नशा मुक्त प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। 


बेहतर भविष्य के लिए, नशा से दूर रहें  - SSP

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि, अधिकांश अपराध और रोड एक्सीडेंट का का कारण नशा ही होता है। जशपुर पुलिस के द्वारा नशे के खिलाफ नशा मुक्त पखवाड़ा चलाया। जिसमें नागरिकों को नशे के दुरुपयोग और उसके परिणामों के संबंध में जागरूक किया गया है। साथ ही युवाओं से अपील है कि, अपने बेहतर भविष्य के लिए, नशा से दूर रहें। आपका जीवन आपके परिवार के लिए बहुत कीमती है।

Tags:    

Similar News