चलती बस में ड्राइवर हुआ बेहोश: पेड़ से जा टकराई यात्री बस, 5 लोग हुए घायल

बालोद जिले में चलती हुई यात्री बस में ड्राइवर अचानक के बेहोश होने से बस पेड़ से जा टकराई। इस दौरान ड्राइवर समेत बस में सवार पांच लोग घायल हो गए हैं।

Updated On 2025-09-01 09:38:00 IST

पेड़ से टकराई यात्री बस 

राहुल भूतड़ा- बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बड़ा हादसा होते- होते बच गया। यहां पर चलती हुई यात्री बस में ड्राइवर अचानक बेहोश हो गया। जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस दौरान ड्राइवर सहित 5 यात्री घायल हो गए हैं। सभी को इलाज के लिए गुंडरदेही सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला गुंडरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम सिकोसा के पास का है। जो बस पेड़ से टकराई उसकी स्पीड कम थी जिसके कारण बड़ी घटना टली। बस के अंदर 40 से अधिक यात्री सवार बताए जा रहे हैं। पायल ट्रैवल्स की बस बालोद से दुर्ग जा रही थी इसी बीच यह हादसा हुआ है।

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने