सड़क हादसे में दो कांवरियों की मौत: धमतरी के रूद्रेश्वर महादेव मंदिर मार्ग पर बड़ा हादसा

धमतरी जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। एक युवक घायल हो गया है। वे तीनों जल चढाने के लिए मंदिर जा रहे थे।

By :  Ck Shukla
Updated On 2025-08-04 12:33:00 IST

सड़क हादसे में दो कांवरियों की मौत 

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सड़क हादसे की खबर सामने आई है। एक अज्ञात वाहन ने तीन कांवरियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक युवक घायल हो गया है। वे तीनों जल चढाने के लिए मंदिर जा रहे थे। पूरा मामला अर्जुनी थाना अंतर्गत का है।




मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात वाहन तीन कांवरियों को तेलीनसत्ती गांव के पास टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि दो कांवरियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया है। ये तीनों धमतरी के रुद्रेश्वर मंदिर जा रहे थे। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।





 


 

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने