अज्ञात वाहन ने ऊंट को मारी टक्कर: रातभर उसकी रक्षा में इर्द-गिर्द मंडराता रहा साथी ऊंट, राहगीरों ने रास्ते से हटाया

राजा राव पठार बस्तर रोड में अज्ञात वाहन ने एक ऊंटनी को टक्कर मारकर फरार हो गया। इस हादसे में ऊंट की मौत हो गई। वहीं उसका साथी ऊंट उसके आसपास चक्कर काट रहा था।

Updated On 2025-08-15 16:22:00 IST

सड़क पर पड़ा हुआ ऊंट 

धमतरी। छत्तीसगढ़ के राजा राव पठार बस्तर रोड में कांकेर के समीप अज्ञात वाहन ने एक ऊंटनी को टक्कर मार दी। इस हादसे में ऊंटनी की मौत हो गई। वहीं उसका साथी ऊंट उसके आसपास चक्कर काट रहा था। रास्ते में आ- जा रही वाहनों से ऊंटनी को बचाने के लिए उसे अपने पैरों के नीचे छिपा रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार, राजा राव पठार बस्तर रोड में यात्रियों के एक दल ने घायल ऊंटनी को रास्ते में पड़ा हुआ देखा। इस हादसे में ऊंटनी की मौत हो गई। वहीं उसका साथी ऊंट उसके आसपास चक्कर काट रहा था। रास्ते में आ- जा रही वाहनों से ऊंटनी को बचाने के लिए ऊंट उसे अपने पैरों के नीचे छिपा रहा था। वहां से जा रहे लोगों ने किसी तरह से ऊंटनी को खींचकर रोड के किनारे किया। 

राहगीरों ने फारेस्ट और पुलिस विभाग को किया सूचित
राहगीरों के दल ने कुछ दूरी जाकर फारेस्ट विभाग और पुलिस विभाग को सूचित किया। जिसके बाद मौके पर फारेस्ट विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे और अपने कब्जे में ले लिया। लेकिन इस घटना ने वन्य जीवों और उनकी सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े दिए हैं। 

Tags:    

Similar News