बघेल के बयान पर अरुण साव का पलटवार: बोले- छत्तीसगढ़ के विकास से कांग्रेसियों के पेट में हो रहा दर्द, नजरिया बदलने की जरूरत

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बयान पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने पलटवार किया है। साव ने कहा- छत्तीसगढ़ के विकास से कांग्रेस के पेट में दर्द होता है।

Updated On 2025-08-21 13:12:00 IST

भूपेश बघेल के बयान पर साव ने किया पलटवार 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के छत्तीसगढ़ में बुधवार को साय कैबिनेट में तीन नए चेहरे शामिल हुए। वहीं मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने इसे असंवैधानिक करार दिया था। बघेल के बयान पर अब प्रदेश के डिप्टी सीएम अरुण साव ने पलटवार किया है। साव ने कहा- छत्तीसगढ़ के विकास से कांग्रेस के पेट में दर्द होता है।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा- कांग्रेस के नेताओं को अपना नजरिया बदलने की जरुरत है। कांग्रेस नेताओं को मालूम है हरियाणा में भी यह हुआ था। कांग्रेस के लोग ना संविधान को मानते हैं ना कानून को, उन्हें सब जगह लगता है यह संविधान के अनुरूप नहीं है। अरुण साव ने आगे कहा- 3 करोड़ जनता को लक्ष्य कर विभागों का बंटवारा हुआ।

मंत्रिमंडल में युवाओं को मिला मौका - अरुण साव
मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर अरुण साव ने कहा- लोगों के जीवन में खुशहाली आ सके यह ध्यान रखा गया। युवा, ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को मौका मिला है। पदों की संख्या सीमित है इसलिए समन्वित टीम बनी है। सब मिलकर छग की तरक्की, बेहतरी के लिए काम करेंगे।

संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कर रहे कांग्रेसी
वोट चोरी मामले में कांग्रेस की रैली को लेकर अरुण साव ने कहा-वोट चोरी की बात कहकर कांग्रेस जनता का अपमान कर रहे हैं। यह लोकतंत्र, संवैधानिक संस्थाओं का भी अपमान है। चुनाव परिणाम के लंबे समय बाद यह कहना जनता का अपमान है।

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने