दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पहली से हैवानियत: दुष्कर्म कर दबाया गला, प्राइवेट पार्ट पर वार का भाग निकले, अब पकड़े गए

दंतेवाड़ा जिले में पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी और उसकी पहली पत्नी ने मिलकर पीड़िता को जान से मारने की कोशिश की थी।

By :  Ck Shukla
Updated On 2025-08-20 16:07:00 IST

दूसरी पत्नी के साथ मिलकर पहली से हैवानियत 

पंकज भदौरिया-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी और उसकी पहली पत्नी ने मिलकर पीड़िता को जान से मारने की कोशिश की थी। घर में सो रही महिला से आरोपी ने दुष्कर्म किया फिर उसका गला दबाया। इस हादसे के बाद जब महिला नहीं मरी तो दोनों ने उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला किया और मौके से फरार हो गये। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला किरन्दुल थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी क अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि किरन्दुल थाना क्षेत्र में एक एक महिला सो रही थी। इसी बीच अज्ञात हमलावरों ने हत्या करने की कोशिश की। इस दौरान पुलिस पहुंच गई जिसके बाद गंभीर रूप से घायल महिला को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच करने के बाद मालूम हुआ कि महिला का दुष्कर्म और गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की गई।

जांच में जुटी पुलिस
आरोपियों ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर हमला किया। इस घटना के बाद पुलिस ने इस मामले जांच शुरू की। हादसे के बाद पुलिस ने दो आरोपियों लखमा कुंजाम और उसकी पहली पत्नी कुमे कुंजाम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ बीएनएस 109,3(5) जोड़कर आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

दोनों ने कबुले जूर्म
बता दें कि, कड़ाई से पूछताछ में दोनों ने जूर्म कबुल कर लिए है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि, पीड़िता महिला के पास जमीन है और वो अपनी जमीन उसे न देकर किसी और को खेती करने के लिए देती थी। इसी कारण आरोपी ने पहली पत्नी के साथ मिलकर पीड़िता महिला की हत्या करने की प्लानिंग की।

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने