रायपुर में ध्वजारोहण करेंगे सीएम साय: साव बिलासपुर और शर्मा दुर्ग में करेंगे ध्वजारोहण

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी रायपुर में ध्वजारोहण करेंगे। राज्य शासन ने मंत्री- सांसदों के ध्वजारोहण करने के स्थानों की सूची जारी की है।

Updated On 2025-08-11 13:15:00 IST

 सीएम विष्णुदेव साय स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर्व की तैयारियां अंतिम चरण में है। इस बीच शासन ने राज्य के अलग- अलग स्थानों में ध्वजारोहण के लिए सूची जारी कर दी है। जिसके अनुसार प्रदेश के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर में ध्वजारोहण करेंगे। वहीं राज्य मंत्री तोखन साहू बस्तर में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल होकर ध्वजारोहण करेंगे।

शासन की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर्व के लिए मेहमानों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश के सीएम साय समेत अन्य मंत्री-सांसद अलग- अलग स्थानों पर स्वतंत्रता पर्व में भाग लेंगे। डिप्टी सीएम अरुण साव बिलासपुर में, गृहमंत्री विजय शर्मा दुर्ग, विधानसभा अध्यक्ष राजनंदगांव,मंत्री रामविचार नेताम सरगुजा,मंत्री दयालदास बघेल गरियाबंद जिले में ध्वजारोहण करेंगे।

सांसद बृजमोहन बलौदा बाज़ार में करेंगे ध्वजारोहण
मंत्री केदार कश्यप बालोद, मंत्री लखनलाल देवांगन कोरबा, मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल जशपुर, मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सूरजपुर,मंत्री टंक राम वर्मा जांजगीर- चांपा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल बलौदा बाज़ार, सांसद विजय बघेल बेमेतरा और सांसद संतोष पाण्डेय कवर्धा में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल होकर ध्वजारोहण करेंगे।

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने