सीएम साय का जांजगीर दौरा: अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की बैठक में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जांजगीर प्रवास के दौरान अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की बैठक लेंगे।

By :  Ck Shukla
Updated On 2025-08-07 08:29:00 IST

सीएम साय का जांजगीर दौरा 

जांजगीर-चाम्पा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 7 अगस्त को जांजगीर-चांपा दौरे पर रहेंगे। वहां सीएम साय अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की बैठक लेंगे। यह बैठक जिला पंचायत कार्यालय के सभा कक्ष में होगी।


उल्लेखनीय है कि, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जांजगीर प्रवास के दौरान अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की बैठक लेंगे। बताया जा रहा है कि, जिला पंचायत कार्यालय के सभा कक्ष में यह बैठक होगी। मंत्रीमंडल के साथ प्राधिकरण के सदस्य और 17 जिलों के कलेक्टर इस बैठक में शामिल होंगे।

विकास और कल्याण के मुद्दों पर होगी चर्चा
इस बैठक में अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़े विकास और कल्याण के मुद्दों पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गई है। बता दें सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस के 500 से ज्यादा जवानों की ड्यूटी लगाई गई है। शहर के चप्पे-चप्पे पर जिला, संभाग और राज्य स्तर के पुलिस बल की तैनाती की गई हैं।

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने