जेल में जबरन घुसा अनवर ढेबर का बेटा: जेल प्रशासन ने शोएब ढेबर पर तीन महीने तक किसी से भी मिलने पर लगाया प्रतिबंध

शराब घोटाले मामले में जेल में बंद अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर पर सेंट्रल जेल प्रशासन ने कार्रवाई की है। आगामी तीन महीने तक शोएब ढेबर के मुलाकात पर बैन लगाया है।

Updated On 2025-08-07 11:41:00 IST

केन्द्रीय जेल में बंद शोएब ढेबर के मुलाकात पर तीन महीने तक बैन 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में जेल में बंद अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर पर कार्रवाई की गई। रायपुर सेंट्रल जेल प्रशासन नेआगामी तीन महीने तक शोएब ढेबर के मुलाकात पर बैन लगाया है। जिसके चलते अब शोएब ढेबर किसी भी बंदी से मुलाकात नहीं कर सकेगा। शोएब ढेबर ने जेल अधिकारियों की अनुमति के बिना जबरदस्ती मुलाकात किया था। जिसके चलते शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई, इस आधार पर यह प्रतिबंध लगाया गया है।

मामले को लेकर रायपुर जेल अधीक्षक ने आदेश जारी किया है। आदेश अनुसार, शोएब ढेबर ने अधिवक्ता से मुलाकात के समय अधिकारियों के मना किए जाने के बावजूद जबरन प्रवेश किया। जिससे जेल के सुरक्षा और संचालन व्यवस्था में अवरोध उत्पन्न हुआ। इस घटना की जांच उप जेल अधीक्षक एम.एन. प्रधान ने की तो रिपोर्ट में पुष्टि की गई शोएब ढेबर ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न किया है।

जेल में अनुशासन बनाये रखना जरुरी - अधीक्षक
केन्द्रीय जेल रायपुर के जेल अधीक्षक ने आदेश जारी करते हुए शोएब ढेबर को तीन माह तक किसी भी बंदी से किसी भी प्रकार की मुलाकात से प्रतिबंधित कर दिया गया है। जेल अधीक्षक ने कहा कि, जेल परिसर की सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए ऐसे कृत्यों को गंभीरता से लिया जाएगा। भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने