भाजपा की बैठक: हर घर तिरंगा अभियान पर होगी चर्चा, पदाधिकारियों को मिलेगी जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बैठक आयोजित करेगी। इस दौरान पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

Updated On 2025-08-05 09:38:00 IST

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा की बैठक

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ हर घर तिरंगा अभियान के मद्देनजर आज बैठक लेगी। भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 15 अगस्त तक चलने वाले अभियान की तैयारियों पर चर्चा होगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय शामिल होंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा की बैठक दोपहर 12 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होगी। इस दौरान पदाधिकारियों अभियान की जिम्मेदारी दी जाएगी।  बैठक में प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय मौजूद होंगे।  

सीएम साय लेंगे समीक्षा बैठक
वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे। बैठक में वन और जलवायु परिवर्तन विभाग, कौशल विकास विभाग और सैनिक कल्याण बोर्ड के कामों की समीक्षा होगी। इससे पहले सीएम साय शिव महापुराण कथा सुनने भिलाई भी जाएंगे। सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर भिलाई के लिए रवाना होंगे। रायपुर लौटकर मंत्रालय में बैठक लेंगे। 2 बजे से बैठकों का दौर शुरू होगा।

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने