ठगों के जाल में फंसा बुजुर्ग: पुलिस अधिकारी बताकर किया डिजिटल अरेस्ट, लूट लिए 57 लाख रुपये

बिलासपुर में ठगों ने बुजुर्ग को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर डिजिटल अरेस्ट कर लिया और कार्रवाई से बचाने के नाम पर 57 लाख रुपये की ठग लिए।

Updated On 2025-08-03 15:38:00 IST

सिविल लाइन थाना

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ठगों ने पिड़ित को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर डिजिटल अरेस्ट कर लिया और कार्रवाई से बचाने के नाम पर 57 लाख रुपये की ठग लिए। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग को अज्ञात नंबर से कॉल आया। आरोपी ने खुद को मुंबई पुलिस में अधिकारी होना बताया। पीड़ित बुजुर्ग से कहा कि करोड़ों रुपए के फर्जी लेनदेन के मामले में उनका बैंक खाते शामिल होने की बात सामने आई है। बुजुर्ग को दो दिनों तक डिजिटल अरेस्ट कर लिया। कार्रवाई से बचने के लिए अपने खाते की पूरी रकम सुरक्षित जांच खाते में ट्रांसफर करो।

आरबीआई का नाम लेकर लिए पैसे
ठग ने दवा किया कि मामला आरबीआई के पास जांचाधीन है। ट्रांसफर होने वाली राशि जल्द वापस कर दिए जाएंगे। डर में पीड़ित ने पहले 50 लाख रुपए और दूसरी बार में 7 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित बुजुर्ग ने थाने पहुंचकर शिकायत दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने