बीजापुर में मुठभेड़: सुरक्षाबलों ने नक्सलियों को घेरा, कोबरा बटालियन का जवान शहीद, 1 नक्सली मारा गया

गुरुवार की सुबह नक्सलियों के साथ बीजापुर DRG के जवानों की मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में एक जवान शहीद हुआ है, वहीं एक नक्सली मारा गया है।

Updated On 2025-05-22 15:51:00 IST

DRG के जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ 

गणेश मिश्रा- बीजापुर। अबूझमाड़ में बुधवार को हुई बड़ी मुठभेड़ के बाद गुरुवार को बीजापुर-सुकमा बॉर्डर पर जवानों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है। बीजापुर के तुमरेल इलाके में DRG के जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है। सुबह से चल रही मुठभेड़ में 1 नक्सली के मारे जाने की पुष्टि हुई है। वहीं कई अन्य के भी मारे जाने की संभावना जताई गई है। वहीं कोबरा बटालियन का जवान शहीद हो गया है। एसपी ने कहा है कि, जवानों से सम्पर्क होने के बाद दी जाएगी विस्तृत जानकारी।

उल्लेखनीय है कि, छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में ब़ुधवार 21 मई की सुबह पुलिस के जवानों ने नक्सल संगठन की कमर तोड़ दी है। एंटी नक्सल आपरेशन में इतिहास रचते हुए, जिस नक्सली नेता की देश भर की सुरक्षा एजेंसियों को तलाश थी उसे DRG के जवानों ने मार गिराया। नक्सलियों का चीफ एक करोड़ का ईनामी नम्बाला केशव राव उर्फ बशव राजू उर्फ गगन्ना को मार गिराया गया है।

Tags:    

Similar News