बतौली पुलिस की सराहनीय पहल: दुर्घटनाओं से बचाने के लिए पशुओं के गले पर बाधा रेडियम

बतौली में दुर्घटना को देखते हुए बतौली राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में पुलिस द्वारा विशेष पहल करते हुए आवरा पशुओं पर रेडियम लगाया गया है।

Updated On 2025-07-31 09:15:00 IST

दुर्घटनाओं से बचाने के लिए पुलिस ने पशुओं के गले पर बाधा रेडियम

आशीष कुमार गुप्ता-बतौली। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बतौली में दुर्घटना को देखते हुए पुलिस ने विशेष पहल करते हुए आवरा पशुओं पर रेडियम लगाया है। इससे सड़क पर बैठे आवारा पशुओं की जान बचाई जा सके और कोई वाहन सवार दुर्घटना का शिकार ना हो जाए।

मिली जानकारी के अनुसार, सरगुजा आई जी दीपक झा के निर्देशनुसार बतौली राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में घूमते बैठे आवारा पशुओं से दुर्घटना के मद्देनजर बतौली पुलिस द्वारा विशेष पहल करते हुए रेडियम लगाया गया है।


पुलिस के योगदान को क्षेत्रवासियों ने सराह
बताया जा रहा है कि, बतौली क्षेत्र में बढ़ती दुर्घटना तथा सड़क पर आवारा पशुओं भी बैठे रहते है। इससे पशु भी दुर्घटना का शिकार हो जाते है, जिन्हें बचाने और क्षेत्र में दुर्घटना में कमी लाने आवारा पशुओं को बतौली पुलिस आरक्षक जितेंद्रसिंह तथा विकास एक्का के द्वारा रेडियम लगाया गया है। जिसका क्षेत्रवासी भी पुलिस के योगदान को सराह रहे हैं।

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने