बस्तर में भारी भूस्खलन: 500 मीटर ऊंचे सरगीगुड़ा पहाड़ से गिरे बड़े-बड़े पत्थर, बड़ा हिस्सा हुआ समतल
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में भारी बारिश से सरगीगुड़ा पहाड़ समतल हो गया। 500 मीटर ऊंचा पहाड़ ढहने से मलबा गिरा, लेकिन गांव की दूरी से जनहानि नहीं हुई।
सरगीगुड़ा पहाड़ में भारी बारिश से हुआभूस्खलन
महेंद्र विश्वकर्मा- जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में बस्तर जिले के लोहंडीगुड़ा ब्लॉक में भारी भूस्खलन हुआ है। लालगुड़ा पंचायत के अंदरूनी क्षेत्र सरगीगुड़ा में भारी बारिश के बीच हुए भूस्खलन से सरगीगुड़ा पहाड़ का बड़ा हिस्सा समतल हो गया।
सरगीगुड़ा गांव के ग्रामीणों के अनुसार बुधवार को तेज बारिश के चलते 500 मीटर ऊंचा सरगीगुड़ा पहाड़ बह गया, जिससे बड़े-बड़े पत्थर नीचे गिरने लगे। गांव की आबादी लगभग 300 मीटर दूर होने के चलते कोई जनहानि नहीं हुई। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। विभाग के मैदानी कर्मचारी स्थल पर पहुंचे तो पता चला कि, सरगीगुड़ा पहाड़ समतल हो गया। बताया जा रहा है कि, यह पहाड़ लगभग 5 एकड़ में था, साथ ही बास्तानार पहाड़ में भी भूस्खलन हुआ।
बास्तानार में आवागमन हुआ बाधित
बास्तानार में कुछ घंटे आवागमन प्रभावित हुआ लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई। विभाग के मैदानी कर्मचारियों ने दोनों पहाड़ का सर्वे करने जुटे हुए है। भूस्खलन के कारण कोई ऊंचा पहाड़ का हिस्सा हट या नीचे खिसक सकता है, जो चट्टानों, मिट्टी, और मलबे के बड़े पैमाने पर नीचे की ओर खिसकने की एक भूवैज्ञानिक घटना है। इसके मुख्य कारण लगातार भारी बारिश के बहाव से कटाव जो ढलानों को अस्थिर कर देती हैं।नहीं देखी इतनी तेज बारिश
सरगीगुड़ा गांव के ग्रामीणों ने कहना है कि इतनी तेज बारिश पहले नहीं देखी थी। ऐसी बारिश की 500 मीटर ऊंचा पहाड़ बह गया। बारिश के चलते सभी ग्रामीण घर में दुबके रहे, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। पहाड़ का भूस्खलन यदि गांव को होता तो बढ़ा हादसा हो जाता।बचाव के लिए सावधानी बरतें
वन विभाग के चित्रकोट उप वन मंडलाधिकारी योगेश कुमार रात्रे ने पर्यटकों एवं ग्रामीणों को कहा कि मॉनसून के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा के समय सतर्क रहें। बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाएं लगातार हो रही हैं, किसी भी अनहोनी से बचाव के लिए सावधानी बरतें।बस्तर मौसम अपडेट
बस्तर जिले के ताजा मौसम की बात करें तो मानसूनी प्रभाव के कारण आर्द्र और बारिश की संभावना बानी रहेगी। शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहे। कहीं हल्की और मध्यम बारिश हुई। तापमान 24°C से 30°C के बीच दर्ज हुआ।
शनिवार के मौसम में थोड़ा बदलाव संभव है, जिसमें दोपहर से शाम तक भारी बारिश की संभावना है। तापमान 23°C से 29°C के बीच रहेगा। आर्द्रता स्तर ऊंचा रहेगा और हवा की गति 15-20 किमी/घंटा हो सकती है। बाढ़ या जलभराव के प्रति सतर्क रहें। मौसम की सटीक जानकारी के लिए स्थानीय मौसम विभाग की वेबसाइट जैसे www.imd.gov.in पर नजर रखें।