करंट लगाकर पति की हत्या: दूसरी पत्नी रखने से थी नाराज, हाथ-पैर बांधकर चंद सेकेंड में किया काम तमाम

बलरामपुर जिले में पति को करंट लगाकर पत्नी ने हत्या कर दी। पहली पत्नी के रहते मृतक मनोज गुप्ता ने दूसरी शादी की थी।

By :  Ck Shukla
Updated On 2025-08-01 10:23:00 IST

करंट लगाकर पति की हत्या, पत्नी गिरफ्तार

कृष्ण कुमार यादव-बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पति को करंट लगाकर पत्नी ने हत्या कर दी। पुलिस को कंट्रोल रूम के जरिये सूचना मिली कि अधौरा गांव में पति-पत्नी विवाद इतना बढ़ गया कि पति को करंट लगाकर पत्नी ने मार डाला। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, पहली पत्नी के रहते मृतक मनोज गुप्ता ने दूसरी शादी की थी। बताया जा रहा है कि, संपत्ति विवाद के चलते भी दोनों में विवाद होता रहता था। मनोज गुप्ता पहली पत्नी के घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। मृतक के हाथ और पैर दोनों थे बंधे हुए थे। बलरामपुर कोतवाली क्षेत्र के अधौरा गांव का यह मामला है।

मृतक के दोनों हाथ, पैर बंधे हुए मिले
पुलिस ने बताया कि, मकान अंदर से बंद था। अंदर से पति मनोज गुप्ता के चिल्लाने की आवाज आ रही थी। लेकिन कुछ देर बाद पति की आवाज अचानक बंद हो गई। पुलिस ने पहले काफी देर तक घर का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन अंदर से दरवाजा नहीं खोलने पर उसे तोड़ने की कोशिश की। इसी दौरान पत्नी पार्वती गुप्ता ने दरवाजा खोला और तुरंत बेहोश हो गई। पुलिस जब घर के अंदर गए तो घर के अंदर मनोज गुप्ता जमीन पर पड़ा हुआ पाया गया। उसके दोनों हाथ और पैर बंधे हुए थे। 

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने