पूर्व विधायक बेटी ने निभाया फर्ज: आकस्मिक निधन से शोकाकुल शकुंतला साहू ने मां को कंधा देकर किया अंतिम संस्कार

बलौदाबाजार जिले के कसडोल की पूर्व विधायक शकुंतला साहू ने बेटे का फर्ज निभाते हुए अपनी मां की अर्थी को कंधा दिया।

Updated On 2025-05-28 19:43:00 IST

मां का शव उठाए हुए पूर्व विधायक शकुंतला साहू

कुश अग्रवाल- बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के कसडोल की पूर्व विधायक के घर में हुए हृदय विदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। पूर्व विधायक और वर्तमान में जनता की सेवा में समर्पित शकुंतला साहू की माता लीला देवी साहू का बुधवार की सुबह 10:30 बजे आकस्मिक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे घर पर काम कर रही थीं। उसी दौरान उन्हें बिजली का करंट लग गया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

पूर्व विधायक शकुंतला साहू, जो अपने माता-पिता की दो संतानों में बड़ी संतान हैं, और दोनों ही बेटियां है, उनका भाई नहीं है। उन्होंने इस कठिन घड़ी में न केवल संयम और साहस का परिचय दिया। बल्कि समाज को एक सशक्त संदेश भी दिया। उन्होंने बेटे का फर्ज निभाते हुए अपनी मां की अर्थी को कंधा दिया। एक ऐसा दृश्य जिसने उपस्थित हर व्यक्ति की आंखें नम कर दीं। घर से लेकर श्मशान घाट तक, विधायक साहू ने रोते हुए मां की अर्थी को अपने कांधे पर उठाकर चली। इस दौरान गांव के हर कोने से लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। दुख और भावुकता का ऐसा माहौल था कि हर आंख आंसुओं से भीगी हुई थी। 

विधि-विधान के साथ किया अंतिम संस्कार
श्मशान घाट में मां के अंतिम संस्कार की सभी विधियों को शकुंतला साहू ने पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ संपन्न किया। एक बेटी का मां के प्रति ऐसा समर्पण, ऐसा कर्तव्य- बोध विरले ही देखने को मिलता है। उनके इस कदम ने पारंपरिक मान्यताओं को तोड़ते हुए यह साबित किया कि संतान का प्रेम, सेवा और जिम्मेदारी किसी लिंग के आधार पर तय नहीं होते।

ये लोग रहे मौजूद
इस दौरान संदीप साहू, विधायक सुमित्रा धृतलहरे, हितेंद्र ठाकुर, खिलेंन्द्र वर्मा, सुनील कुर्रे, झड़ी राम कन्नौजे, लोकेश कन्नौजे, सुनील साहू, जिला अध्यक्ष साहू समाज हेमंत साहू, भाजपा नेता रोहांसी गोपी साहू, नंदेश्वर साहू, न पं अध्यक्ष द्वय रेवा राम साहू, महेश्वरी कुर्रे, सुकालू यदु, लक्ष्मीनाथ साहू, बिसेसर वर्मा, अमृत सांय, पिकेंन्द्र साय, कृपा राम साहू, लेखराम साहू, भरत साहू और ऋषि साहू मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News