चाकू दिखाकर स्कूली छात्राओं को डरा रहा था: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पलारी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसमंदी के पास छात्राओं को चाकू दिखाकर डराने-धमकाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

By :  Ck Shukla
Updated On 2025-08-14 08:13:00 IST

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कुश अग्रवाल-बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के ग्राम कोसमंदी में एक चिंताजनक घटना सामने आई है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसमंदी के पास छात्राओं को चाकू दिखाकर डराने-धमकाने वाले युवक को पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, विद्यालय के प्राचार्य ने पुलिस को शिकायत में बताया कि, आसपास के गांवों से पढ़ने आने वाली छात्राएं कुछ असामाजिक तत्वों की हरकतों से डरी हुई हैं। आरोपी छात्राओं का रास्ता रोककर अश्लील गालियां देता और चाकू लहराकर उन्हें भयभीत करता था, जिससे कई छात्राओं के मन में पढ़ाई छोड़ने का विचार आने लगा था।

आरोपी के पास से चाकू बरामद
बताया जा रहा है कि, जांच में आरोपी की पहचान रामेश्वर साहू (22) पिता पुरन लाल साहू, निवासी ग्राम कोसमंदी के रूप में हुई। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बड़ा चाकू बरामद कर जब्त किया। आरोपी पर धारा 296, 351(2) बीएनएस एवं 26, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

हर जगह असामाजिक तत्वों का अड्डा
यह घटना केवल एक गांव की नहीं बल्कि हर स्कूल के आस पास असामाजिक तत्वों का अड्डा रहता है, पुलिस को स्कूलों के आस पास अभियान चलाकर ऐसे असामाजिक तत्वों पर तुरंत और कड़ी कार्रवाई होना जरूरी है, ताकि छात्राएं निर्भीक होकर शिक्षा प्राप्त कर सकें।

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने