ससुराल के बाहर बैठी दो बहुएं: अफसर पति और ससुर पर लगा रहीं दहेज के लिए घर से निकाल देने का आरोप, देखिए VIDEO

बालोद जिले में तहसीलदार की पत्नी को ससुराल वालो ने दहेज़ के लिए प्रताड़ित किया। इस मामले में पत्नी ने पीड़ा से भरा एक वीडियो भी बनाईं हैं।

Updated On 2025-06-19 13:25:00 IST

दहेज में दी गई थी कार

राहुल भूतड़ा - बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सुर्ख़ियों में आया है। जहां तहसीलदार की पत्नी ने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसमे वह अपने तहसीलदार पति को पाने के लिए एक दर्द भरा वीडियो भी बनाईं हैं।

जानकारी के अनुसार, तहसीलदार की पत्नी रेणु गुप्ता का कहना है कि, ससुराल वालों से परेशान होकर वह मायके में रह रही थी। जब वह बुधवार को अपने ससुराल में रहने आई तो सास, ससुर ने घर में आने से मना कर दिया।

घर की दो बहुओं के साथ अन्याय
इसके बाद वे ससुराल के बाहर ही भूखे-प्यासे अपनी देवरानी के साथ बैठ गईं। वहीं उनके ससुर सतीशचंद्र गुप्ता बालोद में मतस्य अधिकारी हैं और उनके पति राहुल गुप्ता दंतेवाड़ा जिले में पदस्थ अधिकारी पोस्ट में रहकर खुद न्याय कर रहे हैं। तो ये कहां का न्याय है कि उनके खुद के घर की बहुएं घर के बाहर ऐसे बैठी हुईं हैं। पीड़िता ने ये भी कहा कि, गांव की कुछ औरतों के कहने पर भी ससुराल वालों ने दोनों बहुओं को घर में आने नहीं दिया।

शादी के 50 दिन बाद ससुराल वालो की दादागिरी शुरू
दरअसल नवंबर 2022 में रेणु गुप्ता की शादी बालोद के तात्कालीन नायब तहसीलदार राहुल गुप्ता से हुई थी। आमाटोली सुंदर नगर सीतापुर, सरगुजा में रीति रिवाज के साथ शादी हुई थी। जानकारी के मुताबिक, शादी के 50 दिन बाद से तहसीलदार पति एवं उनके परिवार वाले दहेज के लिए रेणु को परेशान कर रहे थे। इसके चलते रेणु मायके में रह रही थी। वे कई बार ससुराल में रहने आई पर ससुराल वालों ने उन्हें घर में रहने नहीं दिया। 18 जून बुधवार को वह फिर ससुराल में रहने आई पर उन्हें घर में घुसने नहीं दिया गया।

दहेज में क्रेटा कार लेने के बाद भी कर रहे प्रताड़ित
सूत्रों की माने तो, तहसीलदार पति ने दहेज में क्रेटा कार भी ली है। जिसके पर्याप्त सबूत रेणु गुप्ता के पास है। लाखों रुपए नगदी के साथ दैनिक उपयोग की सामग्री अपने डिमांड के अनुसार ली है। इससे भी संतुष्ट नहीं हुए तो लाखों रुपए और डिमांड की जा रही है। नहीं देने पर पत्नी को परेशान किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News