डिवाइडर से टकराकर तालाब में गिरी बाइक: डूबने से एक की मौत, पुलिस कर रही जांच

बालोद जिले में बाइक डिवाइडर से टकराकर तालाब में गिरी। हादसे में युवक की डूबने से मौत हो गई। पुलिस जांच में जुटी है।

By :  Ck Shukla
Updated On 2025-09-01 10:49:00 IST

घटनास्थल की तस्वीर 

राहुल भूतड़ा - बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक सड़क दुर्घटना के खबर सामने आई है। जहां एक बाइक डिवाइडर से टकराई और अनियंत्रित होकर रोड किनारे तालाब में जा घुसी। जिससे बाइक सवार युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना सुरेगांव थाना क्षेत्र के मंकी गांव के पास की है। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मृतक युवक ग्राम हड़गहन का रहने वाला बताया जा रहा है। इस मामले के जांच में पुलिस जुटी हुई है।

राजधानी में भीषण सड़क हादसा
वहीं राजधानी रायपुर से दिल दहला देने वाली सड़क हादसे की घटना सामने आई थी। जहां वीआईपी रोड पर एक तेज रफ्तार थार डिवाइडर के बाद पेड़ से टकरा गई। जानकारी के मुताबिक, गाड़ी में 5 लोग सवार थे। जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस सड़क हादसे के बाद तेलीबांधा पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। जहां से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई थार
बताया जा रहा है कि, यह हादसा लगभग रात 11 बजे के आसपास होटल नीलम के समीप हुआ था। महिंद्रा थार कार में 5 लोग सवार होकर तेज रफ्तार में राम मंदिर चौक से फूंडहर की ओर जा रहे थे। तभी गाड़ी बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। गाड़ी टकराते ही पास के पेड़ में जा घुसी। जिससे महिंद्रा थार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

दो युवकों की हालत गंभीर
गौरतलब है कि, इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों युवक गाड़ी के सामने सीट पर सवार थे। वहीं तेन युवकों को हल्की चोटें आई हैं। रायपुर पासिंग की है। फिलहाल, इस हादसे में घायल युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने