गांव तक नहीं पहुंच सका एंबुलेंस: कांवर पर ढोकर गर्भवती महिला को 2 किमी. तक ले जाया गया

अंबिकापुर में सड़क नहीं होने के कारण गर्भवती महिला को एम्बुलेंस तक पहुंचने के लिए 2 किलोमीटर कांवर से ढोकर नदी पार करया गया।

By :  Ck Shukla
Updated On 2025-08-19 12:53:00 IST

कांवर पर ढोकर गर्भवती महिला को 2 किमी. तक ले जाया गया

संतोष कश्यप-अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में विकास की पोल खोलती तस्वीर सामने आई है। सड़क नहीं होने के कारण गर्भवती महिला को एम्बुलेंस तक पहुंचने के लिए 2 किलोमीटर कांवर से ढोकर नदी पार करया गया। मामला लुंड्रा ब्लॉक के धौरपुर थाना का है।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव तक सड़क नहीं होने के कारण करीब 2 किलोमीटर पैदल चलकर कांवर से ढोकर गर्भवती महिला को एंबुलेंस तक लाया गया। लुंड्रा ब्लॉक के धौरपुर थाना के अंतर्गत ग्राम रवई जाटासेमर से धौरपुर हॉस्पिटल लाया गया।

महिला को झेलगी से ढोकर लाया गया
बताया जा रहा है कि, प्रसव पीड़ा होने पर महिला को झेलगी से ढोकर लाया गया। एंबुलेंस तक लाने के बाद हॉस्पिटल पहुंचाया गया। यह कोई पहली तस्वीर नहीं सरगुजा से ऐसी कई तस्वीरें पहले भी सामने आ चुकी है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं
सरगुजा जिले के बुले गांव तक रास्ते में जोकी नाले में पुल नहीं बन सका है। जिस कारण गर्भवती महिला को एम्बुलेंस तक पहुंचने के लिए 2 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। मितानिन प्रसूता को पैदल चलाकर एम्बुलेंस तक पहुंची। फिर केदमा PHC से उदयपुर CHC लाया गया, जहां महिला ने बच्चे को जन्म दिया।

गर्भवती महिला नाला पार कर पहुंची थी एम्बुलेंस तक
एम्बुलेंस तक पहुंचने के लिए प्रतिमा तिग्गा को पैदल दो किलोमीटर चलाया गया। गांव की सड़क भी चलने लायक नहीं है। जिसके कारण उसे बाइक पर भी नहीं बैठाया जा सका। उसे पति प्रकाश तिग्गा और मितानिन श्रीना बड़ा सहित परिजन पैदल लेकर नाले तक पहुंचे। सहारा देकर नाला पार कराया। एम्बुलेंस से उसे लेकर परिजन पीएचसी केदमा पहुंचे।

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने