टीएस सिंहदेव के आवास पर चोरी: चोर का CCTV फुटेज मिला, लेकिन 3 दिन बाद भी पकड़ा नहीं गया

पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस. सिंहदेव के आवास से चोरी हुए 15 किलो वजनी पीतल का हाथी धोरी हो गया है। 72 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी चोर अब पकड़ा गया है।

Updated On 2025-08-07 15:58:00 IST

घर के सामने से चोरी हुई मूर्ति 

संतोष कश्यप- अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा के कोठीघर में हुई चोरी ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के आवास से चोरी हुए 15 किलो वजनी पीतल के हाथी का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। 72 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। ऐसे में कानून व्यवस्था पर सवाल उठना लाज़मी है।

दरसअल, 5 और 6 अगस्त की दरमियानी रात सरगुजा स्थित पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस. सिंहदेव के कोठीघर से मुख्य द्वार पर लगा 15 किलो वजनी पीतल का हाथी चोरी हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, और इसकी शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई थी। लेकिन 72 घंटे बीत जाने के बाद भी सरगुजा पुलिस के हाथ खाली हैं। कांग्रेस नेताओं से लेकर आमजन तक पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। 

पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल
यह कोई पहला मामला नहीं है जब सरगुजा जिले में कानून व्यवस्था पर सवाल उठे हों। इससे पहले भी शहर में कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें पुलिस अब तक आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। अब देखना होगा कि कोतवाली पुलिस इस हाई-प्रोफाइल चोरी मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज पाती है या फिर पुलिस की सुस्त कार्यशैली के चलते चोरों के हौसले और बुलंद होते रहेंगे।

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने