पति की मारपीट से त्रस्त पत्नी का अनूठा बदला: पेट्रोल डालकर फूंक डाली पति की बाइक, देखिए VIDEO

अंबिकापुर के सीतापुर थाना क्षेत्र में पति की गाली-गलौज और मारपीट से परेशान पत्नी ने गुस्से में बाइक को आग लगा दिया। मोहल्लेवासियों ने वीडियो बनाया है।

By :  Ck Shukla
Updated On 2025-08-25 16:22:00 IST

पत्नी ने जलाई पति की बाइक 

संतोष कश्यप - अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। घरेलु विवाद से परेशान एक महिला ने अपने ही पति की बाइक को आग लगा दिया।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला सीतापुर थाना क्षेत्र के बाजारडांड का है। पति आए दिन गाली-गलौज और मारपीट करता था। जिससे तंग आकर पत्नी ने गुस्से में बाइक पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। देखते ही देखते धू-धू कर जलकर खाक हो गई। घटना का वीडियो मोहल्ले वासियों ने मोबाइल में कैद कर लिया।


करंट लगाकर पति की हत्या
वहीं 1 अगस्त को बलरामपुर जिले से एक खबर सामने आई थी, जहां पति को करंट लगाकर पत्नी ने हत्या कर दी। पुलिस को कंट्रोल रूम के जरिये सूचना मिली कि अधौरा गांव में पति-पत्नी विवाद इतना बढ़ गया कि पति को करंट लगाकर पत्नी ने मार डाला। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

संपत्ति विवाद के चलते भी दोनों में विवाद हुआ
जानकारी के अनुसार, पहली पत्नी के रहते मृतक मनोज गुप्ता ने दूसरी शादी की थी। बताया जा रहा है कि, संपत्ति विवाद के चलते भी दोनों में विवाद होता रहता था। मनोज गुप्ता पहली पत्नी के घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। मृतक के हाथ और पैर दोनों थे बंधे हुए थे। बलरामपुर कोतवाली क्षेत्र के अधौरा गांव का यह मामला है।

मृतक के दोनों हाथ, पैर बंधे हुए मिले
पुलिस ने बताया कि, मकान अंदर से बंद था। अंदर से पति मनोज गुप्ता के चिल्लाने की आवाज आ रही थी। लेकिन कुछ देर बाद पति की आवाज अचानक बंद हो गई। पुलिस ने पहले काफी देर तक घर का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया लेकिन अंदर से दरवाजा नहीं खोलने पर उसे तोड़ने की कोशिश की। इसी दौरान पत्नी पार्वती गुप्ता ने दरवाजा खोला और तुरंत बेहोश हो गई। पुलिस जब घर के अंदर गए तो घर के अंदर मनोज गुप्ता जमीन पर पड़ा हुआ पाया गया। उसके दोनों हाथ और पैर बंधे हुए थे।

Tags:    

Similar News