बारिश से ढही दिवार: 5 साल की बच्ची की मौत, मां गंभीर रूप से घायल, अस्पताल पहुंचे विधायक

अंबिकापुर में मिट्टी की दीवार गिरने से मां और बेटी दब गई। इस हादसे में करीब 5 वर्षीय बेटी की मौत हो गई और माँ गंभीर रूप से घायल हुई है।

Updated On 2025-08-14 18:03:00 IST

ढही हुई दीवार 

संतोष कश्यप- अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मिट्टी की दीवार गिरने से मां और बेटी दब गई। इस हादसे में करीब 5 वर्षीय बेटी की मौत हो गई और माँ गंभीर रूप से घायल हुई है। घायल माँ को इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। तेज बारिश के कारण दीवार हो क्षतिग्रस्त गया था। इस हादसे की जानकारी मिलते ही विधायक राजेश अग्रवाल अस्पताल पहुंचे और बेहतर इलाज के निर्देश दिए। यह घटना ग्राम लहपटरा की लखनपुर थाना क्षेत्र की है।

कच्चे मकान की दीवार ढ़हने से मौत 85 वर्षीय महिला की मौत
उल्लेखनीय है कि, बलौदाबाजार जिले के गांव की 85 वर्षीय महिला धिरिज बाई की कच्चे मकान की दीवार ढ़हने से मौत हो गई। घटना के समय वह घर के भीतर ही मौजूद थी। अचानक दीवार गिरने से वह उसकी चपेट में आ गईं। यह पूरी घटना भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम अमलीडीह का है। इस पूरी घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को मलबे से बाहर निकालकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

समय रहते नहीं पहुंची मदद
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही थी, जिससे पुराने और कच्चे मकानों को खतरा बना हुआ था। प्रशासन से समय रहते राहत व मरम्मत कार्य नहीं होने के कारण यह दुखद हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से ऐसे जर्जर मकानों की तत्काल जांच कर आवश्यक सहायता देने की मांग की है।

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने