अकोला स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया: प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

साजा के शासकीय प्राथमिक शाला अकोला में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

By :  Ck Shukla
Updated On 2025-08-17 12:34:00 IST

अकोला स्कूल में 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया 

बेमेतरा। साजा विकास खंड अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला अकोला में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाला के प्रधानाचार्य, समिति के अध्यक्ष, सहायक शिक्षक, ग्रामीण उपस्थित थे। वहीं प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा तुलेश्वरी सेन ने भारत माता की वेशभूषा धारण कर हाथों में तिरंगा लेकर बच्चें शिक्षक, और ग्रामीण गांव में रैली निकालकर भारत माता के जयकारा, स्लोगन, नारा लगाते हुए भ्रमण किए। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रोमन सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष जगाधर साहू राष्ट्रीय ध्वज फहराये। वहीं राष्ट्रगान से वातावरण गुंजायमान हो गया।

बच्चों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया
प्रधान पाठक हिमकल्याणी सिन्हा और सहायक शिक्षक हेमलता ठाकुर सभी का शाला में स्वागत अभिनंदन किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। शिक्षा विद डाकवर ठाकुर मंच का संचालन किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम सरपंच देवकुमारी देवेंद्र वैष्णव रहे। बच्चें देश भक्ति गीत, कविता, भाषण, नाटक एवं नृत्य की प्रस्तुति दी। सभी बच्चों का खुब उत्साहन वर्धन किए। कक्षा पांचवी केंद्रीयकृत परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने पर संस्था के द्वारा नीलकमल ठाकुर, कुमेश कुमार ध्रुव, यशराज साहू, रित्तिका साहू उनके माता-पिता के उपस्थिति में शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिससे बच्चें और पालक प्रोत्साहित होंगे।


बड़ी संख्या में ग्रामीण रहे उपस्थित
शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बच्चों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। शाला प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष जगाधर साहू सभी बच्चों कों पेन, पेंसिल, रबड़ वितरण किए। वहीं पालक रामायण ध्रुव मिष्ठान जलेबी बांटे, देवकुमारी वैष्णव, जितेंद्र वर्मा चंद्र कुमार पटेल, बसंत पटेल कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों कों प्रोत्साहन राशि देकर प्रोत्साहित किए। इस अवसर पर सचिव श्रवण कुमार साहू, टहल साहू, छबीलाल, प्रेमनारायण साहू, किशन साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने