वक्फ बोर्ड का एक्शन: बरसों से किराया नहीं देने वाले 42 लोगों से कराया नया एग्रीमेंट, पुराना बकाया भी भरना होगा

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड बिलासपुर जिले में वक्फ संपत्तियों का लंबे समय से किराया नहीं देने वाले किरायेदारों पर कार्रवाई करेगी। मामले को लेकर बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने जानकारी दी है।

Updated On 2025-06-24 16:19:00 IST

अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने किराएदारों से करवाया एग्रीमेंट

रायपुर। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड बिलासपुर जिले में वक्फ संपत्तियों का लंबे समय से किराया नहीं देने वालों पर कार्रवाई करेगी। इस दौरान शहर के चाटापारा इलाके के 42 किराएदारों पर एक्शन लिया जायेगा। जिसके बाद अब सरकारी गाइडलाइन के हिसाब से अब किराया देना होगा। वहीं पुराना किराया चार किस्तों में पटाने के भी निर्देश दिए जायेंगे।

बिलासपुर जिले में वक्फ बोर्ड की करोड़ों की संपत्ति है। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज ने सभी किराएदारों को बुलाकर नया किराया दर और एग्रीमेंट करवाया है। मामले को लेकर डॉ. सलीम राज ने कहा- नया वक्फ बिल मुसलमान की तरक्की का बिल है। अब गरीब मुसलमान की तररकी होगी। पहले बिलासपुर में किराया 23 हजार महीने की आमदनी थी। इस निर्णय के बाद 5 लाख 40 हज़ार हो जाएगी।

जामा मस्जिद में बवाल
वहीं कोरबा जिले में कटघोरा के जामा मस्जिद में जमकर बवाल हो गया। सामाजिक बैठक के दौरान यह विवाद हुआ, जहां मुस्लिम समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए और एक व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी। जामा मस्जिद परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में मारपीट का फुटेज कैद हुआ और सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया और जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने