IED की चपेट में आए दो जवान: इलाज के लिए रायपुर रेफर, एरिया डोमिनेशन के दौरान हुआ हादसा

दंतेवाड़ा जिले में IED की चपेट में आने से घायल हो गए हैं। दोनों को प्राथमिक इलाज के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है।

Updated On 2025-09-11 14:17:00 IST
दंतेवाड़ा जिला अस्पताल के बाहर की तस्वीर

पंकज भदौरिया- दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में IED की चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए। दोनों जवानों के प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर एयरलिफ्ट किया गया है। नक्सल विरोधी अभियान के तहत जवान सर्चिंग पर निकले थे इसी दौरान सातधार पुल से करीब यह हादसा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, 195वीं बटालियन की कंपनी मालेवाही और सातधार के बीच नक्सल विरोधी अभियान के तहत एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही पर निकली थी। इसी दौरान जवान नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी की चपेट में आ गए। घायलों में इंस्पेक्टर दीवान सिंह गुर्जर और आरक्षक आलम मुनेश शामिल हैं।

इलाज के लिए रायपुर किया गया रेफर
दोनों को पहले जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती किया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर एयरलिफ्ट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि, जवान गश्त पर निकले थे इसी दौरान यह हादसा हुआ है। घायल जवानों को जिला अस्पताल दंतेवाड़ा लाया जा रहा है। दंतेवाड़ा SP गौरव रॉय ने मामले की पुष्टि की है।

Tags:    

Similar News

बढ़ी तारीखों का फायदा नहीं उठा रहे किसान: बलौदाबाजार जिले के 20 खरीदी केंद्रों में केवल 78 किसान ही पहुंचे धान बेचने

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में प्रवेश का सुनहरा अवसर: सीबीएसई के छात्रों को नहीं देनी होगी अतिरिक्त परीक्षाएं

खरसिया के मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट: गैस टैंक फटने से एक बच्ची समेत 8 मजदूर झुलसे, मचा हड़कंप

बलौदा बाजार में लॉन्च हुई ‘महिला टीम शक्ति': महिलाओं की सुरक्षा के लिए SP की पहल, मोटरसाइकिल रैली के साथ किया शुभारंभ

किसान आज और कल बेच सकेंगे धान: 50 हजार ऐसे जिनके टोकन कट चुके पर धान नहीं बिका