जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन सरगुजा में: राष्ट्रपति को बुलाने की तैयारी, निमंत्रण देने दिल्ली जाएंगे सीएम साय

राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस इस बार 15 नवंबर को सरगुजा (अंबिकापुर) में मनाया जाएगा।

Updated On 2025-10-04 12:19:00 IST

File Photo 

रायपुर। राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस इस बार 15 नवंबर को सरगुजा (अंबिकापुर) में मनाया जाएगा। खास बात ये है कि, इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को आमंत्रित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस सिलसिले में 5 तारीख को दिल्ली जाएंगे। वे 6 तारीख को राष्ट्रपति से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रित करेंगे। इसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से भी मुलाकात करेंगे। उन्हें 1 नवंबर से शुरु हो रहे राज्योत्सव के समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेंगे।

राज्य सरकार राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस को लेकर एक बड़ा कार्यकम करने की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित करने 6 अक्टूबर को मिलने का समय मांगा है।

तीन दिन की समारोह में कई कार्यक्रम होंगे
बताया गया है कि, जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन तीन दिनों का होगा। यह आयोजन 14 से 16 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान होने वाले कार्यक्रमों की जो रूपरेखा तैयार की गई है उसके मुताबिक कार्यक्रम के दौरान बैगा-गुनिया हथजोड़ सम्मान निधि की शुरुआत होगी। शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति लोककला महोत्सव (डांस फेस्टिवल) और कर्मा महोत्सव का समापन भी होगा। जनजातीय विकास प्रदर्शनी और क्राफ्ट मेला भी लगेगा।

विभाग ने शुरु की तैयारियां
जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन के लिए आदिम जाति विकास विभाग ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि वोरा ने कहा है कि अंबिकापुर में कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश मिले हैं, निर्देशानुसार तैयारियां की जा रही हैं।

Tags:    

Similar News

छात्रों की उत्तरपुस्तिकाएं ऑनलाइन जांचेंगे शिक्षक: स्कैन करके ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएंगी कॉपियां

सरगुजा में छात्र पर क्रूरता: बरसाए गए 13 डंडे, पैरों में खून जमने के निशान

हरिभूमि-आईएनएच का कांकेर में जिला संवाद: सरकार-प्रशासन, जनता के बीच होगी सीधी बातचीत