धान खरीदी से पहले सहकारी कर्मचारियों का अल्टीमेटम: मांगें नहीं मानी गईं तो 3 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल

आदिम जाति सेवा सहकारी कर्मचारी संघ ने शासन को चेताया, चार सूत्रीय मांगें पूरी नहीं हुईं तो इस वर्ष धान खरीदी का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। सूरजपुर में कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन।

By :  Ck Shukla
Updated On 2025-10-25 09:53:00 IST

धान खरीदी से पहले सहकारी कर्मचारियों का अल्टीमेटम

नौशाद अहमद - सूरजपुर। धान खरीदी सीज़न शुरू होने से पहले ही सूरजपुर जिले में सहकारी कर्मचारियों ने अपनी नाराज़गी जताई है, आदिम जाति सेवा सहकारी कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के आह्वान पर सूरजपुर जिला इकाई के पदाधिकारियों ने शासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

चार सूत्रीय मांगों को लेकर अल्टीमेटम
संघ ने अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर शासन को अल्टीमेटम दिया है, कर्मचारियों ने चेताया है कि यदि इन मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया, तो वे 3 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे और धान खरीदी का पूर्ण बहिष्कार करेंगे।


कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन
संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कलेक्टर एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं सूरजपुर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि लंबे समय से शासन को कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अवगत कराया जा रहा है, लेकिन अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

15 नवंबर से शुरू होनी है खरीदी
गौरतलब है कि प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी प्रक्रिया शुरू होनी है। ऐसे में सहकारी कर्मचारियों की हड़ताल का ऐलान प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकता है, क्योंकि धान खरीदी की पूरी प्रक्रिया में इन्हीं कर्मचारियों की प्रमुख भूमिका रहती है।

Tags:    

Similar News

छात्रों की उत्तरपुस्तिकाएं ऑनलाइन जांचेंगे शिक्षक: स्कैन करके ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएंगी कॉपियां

सरगुजा में छात्र पर क्रूरता: बरसाए गए 13 डंडे, पैरों में खून जमने के निशान

हरिभूमि-आईएनएच का कांकेर में जिला संवाद: सरकार-प्रशासन, जनता के बीच होगी सीधी बातचीत

संत समागम समारोह में पहुंचे सीएम साय: बोले- कबीरपंथ का छत्तीसगढ़ के जनजीवन में व्यापक प्रभाव