राष्ट्रगान के साथ शुरू हो रहा है हर कार्यदिवस: सुकमा कलेक्टर ने बढ़ाया अधिकारियों-कर्मचारियों का उत्साह

सुकमा जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय और अन्य शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रगान के साथ प्रत्येक कार्यदिवस शुरू हो रहा है।

Updated On 2025-12-26 12:46:00 IST

राष्ट्रगान के दौरान की तस्वीर

लीलाधर राठी- सुकमा। कलेक्ट्रेट कार्यालय सुकमा के साथ सभी शासकीय कार्यालयों में प्रत्येक कार्यदिवस की शुरुआत राष्ट्रगान 'जन गण मन' के सामूहिक गायन के साथ की जा रही है। इस सकारात्मक पहल का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यों में अनुशासन, समयबद्धता और राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है।


इसी क्रम में शुक्रवार को सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित राष्ट्रगान कार्यक्रम में कलेक्टर अमित कुमार स्वयं उपस्थित होकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ राष्ट्रगान में सहभागी बने। इसी प्रकार जिला पंचायत सहित सभी शासकीय कार्यालयों में राष्ट्रगान के साथ प्रतिदिन के कार्यों की शुरुवात की गई। कलेक्टर ने इस अवसर पर अधिकारियों-कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि, राष्ट्रगान से दिन की शुरुआत न केवल सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है, बल्कि कार्य के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित होती है।


राष्ट्रगान के बाद सभी अपने कार्यस्थलों की ओर हुए रवाना
राष्ट्रगान उपरांत सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उत्साह, अनुशासन और उमंग के साथ अपने-अपने कार्यस्थलों की ओर रवाना हुए। इस पहल से कार्यालयों में समय पर उपस्थिति सुनिश्चित होने के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यों में भी सक्रियता और प्रभावशीलता देखने को मिल रही है।



Tags:    

Similar News