राजिम में गणतंत्र दिवस पर अभूतपूर्व संगम: विधायक रोहित साहू ने अनेक स्थानों पर फहराया तिरंगा, एनसीसी परेड की ली सलामी

देश के 77वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली अवसर पर धर्मनगरी राजिम में देशभक्ति का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला।

Updated On 2026-01-29 13:42:00 IST

विधायक रोहित साहू 

श्यामकिशोर शर्मा- राजिम। देश के 77वें गणतंत्र दिवस के गौरवशाली अवसर पर धर्मनगरी राजिम में देशभक्ति का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू ने नगर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी और क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

इस दौरान छग स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के अध्यक्ष व पूर्व सांसद चंदूलाल साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। विधायक रोहित साहू ने नगर के हृदय स्थल पर छत्तीसगढ़ के गांधी कहे जाने वाले पंडित सुंदरलाल शर्मा की प्रतिमा के समीप बेरोजगार संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया और महापुरुषों के योगदान को याद किया। इसके बाद् नगर पंचायत परिसर राजिम में तिरंगा फहराया गया, जहाँ अध्यक्ष महेश यादव, उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर सहित समस्त पार्षदगण,जनप्रतिनिधि और कर्मचारी उपस्थित रहे। 


अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला
इस समारोह का मुख्य केंद्र रहे पुराने मेला मैदान में विधायक ने नवयुवक मंडल और बेरोज़गार संघ के संयुक्त तत्वावधान में गौरवपूर्ण ढंग से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पुराने मेला मैदान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और राष्ट्रभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहाँ विधायक रोहित साहू ने राजीव लोचन स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजिम और सेजेस राजिम के एनसीसी कैडेट्स की टुकड़ियों ने प्रस्तुत भव्य परेड का निरीक्षण किया। कैडेट्स के सधे हुए कदमों और जय हिंद के उद्घोष के बीच विधायक ने परेड की सलामी ली। 


यह तिरंगा हमारी आन, बान और शान का है प्रतीक
विधायक श्री साहू ने कहा कि, हमारा गणतंत्र हमें अधिकारों के साथ कर्तव्यों का बोध भी कराता है। आज का दिन उन वीर शहीदों और संविधान निर्माताओं को नमन करने का है, जिनकी बदौलत हम एक सशक्त लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में खड़े हैं। उन्होंने कहा कि, यह तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। आज का यह दिन उन महापुरुषों को नमन करने का दिन है, जिनके बदौलत भारत गणराज्य के रूप में अस्तित्व में आया।

हम अपने क्षेत्र और राष्ट्र की उन्नति के लिए निरंतर करेंगे कार्य
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने कहा कि, आज का पर्व ध्वजारोहण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों की याद दिलाता है। हम सभी को मिलकर विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करना है। छत्तीसगढ़ की पावन धरा और यहाँ के मेहनती लोग देश की प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। आइए आज हम इस तिरंगे के नीचे संकल्प लें कि हम अपने क्षेत्र और राष्ट्र की उन्नति के लिए निरंतर कार्य करेंगे। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। विधायक एवं अतिथियों ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया।


ये लोग रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में देवेन्द्र शर्मा, भावेश ठाकुर, धर्मेन्द्र शर्मा, पवन सोनी, राजेन्द्र गुप्ता, रमेश नागवानी, संजय ठाकुर, सुनील यादव, सागर निषाद, लिनेश तिवारी, यानेन्द्र सिन्हा, संजय साहू, दिव्यांश शर्मा, आयुश शर्मा, महेश यादव, धीरेन्द्र शर्मा, सुनील जैन, हेमंत साहू, लिलेश्वर यादव, संतोष शर्मा, बाबा ठाकुर, गजाधर सिंह ठाकुर, अजय पटेल, योगेश साहू, जितेन्द्र सोनी, जय शर्मा, श्रेयांश शर्माए सुजल निषाद, डीगेश साहू एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पुलिस प्रशासन के अधिकारी और भारी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News

छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र: 23 फरवरी से शुरू होकर 20 मार्च तक होंगी कुल 15 बैठकें

जिला अस्पताल में डायलिसिस के दौरान युवती की मौत: परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा, जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग

राजधानी में दो तरह की पुलिसिंग: अफसरों की नियुक्ति के बाद बैठक व्यवस्था बिगड़ी