पीएम मोदी का जन्मदिन: दीपों से सजाया गया राजिम संगम तट, दीपदान कर मनाया उत्सव

राजिम संगम तट पर दीपदान कर मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन।

Updated On 2025-09-17 20:15:00 IST

दीपोत्सव करते हुए विधायक रोहित साहू 

श्यामकिशोर शर्मा- राजिम। संगम नगरी राजिम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन उत्सव और श्रद्धा के माहौल में मनाया गया। संगम तट पर दीपों से सजावट की गई। त्रिवेणी संगम की बहती हुई धारा में दीप रखे गए। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता तथा नगरवासी शामिल हुए।

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने दीपों से विशेष सजावट की थी। दीपदान उत्सव में राजिम विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित साहू सपत्नीक पहुँचे और अपनी धर्मपत्नी व कार्यकर्ताओं के साथ इस दीपदान उत्सव के साक्षी बने। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, वैश्विक मंच पर भारत को प्रतिष्ठित करने वाले देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की मंगल बेला पर में दीपदान उत्सव मनाना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। 

की गई देश की समृद्धि की कामना
श्री साहू ने कहा कि, हम सबका परम सौभाग्य है कि आजादी के अमृत काल में हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश की प्रगति में योगदान का अवसर प्राप्त हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपनी अद्वितीय ऊर्जा से प्रखर राष्ट्रसेवा की ज्योति को सदा प्रज्जवलित करते रहने की कामना उन्होंने की। राजिम की जनता ने इस दीपदान को एक ऐतिहासिक अवसर के रूप में मनाते हुए प्रधानमंत्री के दीर्घायु और राष्ट्र की समृद्धि की कामना की।

इनकी भी रही मौजूदगी
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष महेश यादव, नगर पंचायत उपाध्यक्ष पूर्णिमा चंद्राकर, लाला साहू, राजू साहू, छाया राही, देवकी साहू, मधु नत्थानी, खुशी साहू, भारत यादव, आकाश राजपूत सहित आने भाजपा कार्यकर्ता तथा नगरवासी शामिल थे।

Tags:    

Similar News