गृह मंत्री अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा: 3 अक्टूबर की शाम को आएंगे, पढ़िए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन और चार अक्टूबर को अपने दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आएंगे। शुक्रवार की रात आठ बजे रायपुर पहुंच कर वे होटल मेफेयर के लिए रवाना होंगे।
By : रमन द्विवेदी
Updated On 2025-10-02 11:44:00 IST
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन और चार अक्टूबर को अपने दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आएंगे। शुक्रवार की रात आठ बजे रायपुर पहुंच कर वे होटल मेफेयर के लिए रवाना होंगे। जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे और शनिवार को सुबह ग्यारह बजे जगदलपुर के लिए उड़ान भरेंगे। दोपहर बारह से साढ़े बारह बजे तक जगदलपुर दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे। दोपहर साढ़े बारह बजे से डेढ़ बजे तक मुरीया दरबार में शामिल होंगे और डेढ़ बजे से ढाई बजे तक सेवा पखवाड़ा प्रदर्शनी में शामिल होंगे। फिर सवा तीन बजे जगदलपुर से रवाना होंगे।