राष्ट्रीय सुरक्षा चिंतन का केंद्र बना छत्तीसगढ़: सीएम साय बोले- DGP-IG कांफ्रेंस में हुए निर्णय देश की आंतरिक सुरक्षा को देंगे नई मजबूती

रायपुर जिले में DG-IGP कांफ्रेंस सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर सीएम विष्णु देव साय ने सभी का आभार जताया है।

Updated On 2025-12-01 12:25:00 IST

सीएम विष्णु देव साय 

रायपुर। छत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय सुरक्षा के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। राजधानी रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय डीजीपी कॉन्फ्रेंस का सफल आयोजन राज्य के लिए गौरव का विषय बना। इसके साथ ही पूरे देश के सुरक्षा तंत्र के लिए एक महत्त्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ। प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री सहित देशभर के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी इस आयोजन के साक्षी बने।

इस विषय पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डीजीपी कॉन्फ्रेंस के सफल आयोजन पर कहा कि, छत्तीसगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय डीजीपी कॉन्फ्रेंस का सफलतापूर्वक संपन्न होना राज्य के लिए एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री तथा देशभर के डीजीपी और सुरक्षा बलों के शीर्ष अधिकारियों की उपस्थिति ने इस आयोजन की गरिमा, महत्व और प्रभाव को कई गुना बढ़ा दिया।

सीएम साय ने सभी के प्रति किया धन्यवाद ज्ञापित
सीएम साय ने कहा कि, पिछले तीन दिनों तक देश के सर्वोच्च नेतृत्व और सुरक्षा तंत्र के शीर्ष अधिकारी छत्तीसगढ़ में उपस्थित रहे। राजधानी रायपुर में संपन्न यह सम्मेलन राष्ट्रीय सुरक्षात्मक नीतियों, रणनीतियों और समन्वय तंत्र पर गहन चर्चा का महत्वपूर्ण मंच बना है। मुख्यमंत्री साय ने सम्मेलन के सुचारू संचालन, सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक समन्वय और आतिथ्य व्यवस्था में शामिल सभी अधिकारियों, कर्मियों और सुरक्षा बलों के प्रति हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।

Tags:    

Similar News