खरोरा में विकास कार्यों का भूमिपूजन: दीपावली से पहले नगर में छाया उत्साह का माहौल

दीपावली के पूर्व खरोरा में विकास कार्यों का भूमि पूजन हुआ, लगभग ₹19.95 लाख की लागत से होंगे कार्य, नगर में खुशी और उत्साह का माहौल।

Updated On 2025-10-12 15:56:00 IST

खरोरा में विकास कार्यों का भूमि पूजन

सूरज सोनी - खरोरा। नगर में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्व सामाजिक मांगलिक भवन हेतु सीसी रोड निर्माण, तथा विभिन्न वार्डों में आरसीसी नाली, बाउंड्री वॉल और नाली कैंपिंग जैसे कई विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया। इन सभी कार्यों की कुल लागत ₹19 लाख 95 हजार रुपये बताई गई है।

जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की उपस्थिति
कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद अध्यक्ष 'श्रीमती सुनीता अनिल सोनी' के नेतृत्व में किया गया। यह कार्य नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक अनुज शर्मा के मार्गदर्शन व सहयोग से संभव हुआ।
इस अवसर पर सीएमओ डोमार प्रसाद साहू, उपाध्यक्ष सुमित सेन, पार्षद पूर्णेन्द्र पाध्याय, पंचराम यादव, तामेश्वर मरकाम, शरद साहू, जयप्रकाश वर्मा, हेमलता नशिने, लीला देवांगन, राकेश देवांगन सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

नगर के प्रत्येक वार्ड तक बुनियादी सुविधाएँ पहुँचाना ही लक्ष्य है
नगर में इन विकास कार्यों को लेकर जनता में उत्साह और प्रसन्नता का वातावरण रहा। इस अवसर पर श्रीमती सुनीता अनिल सोनी ने कहा कि, 'हमारा लक्ष्य नगर के प्रत्येक वार्ड तक बुनियादी सुविधाएँ पहुँचाना है, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं और इसमें धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।'

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने