जामयांग सेरिंग नामग्याल पहुंचे छत्तीसगढ़: बोले- SIR देश की चुनावी प्रक्रिया, विपक्ष के बोलने का कोई महत्व नहीं

बीजेपी के पूर्व सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल को छत्तीसगढ़ का SIR का प्रभारी बनाया गया है। SIR देश के चुनावी प्रक्रिया के सशक्तिकरण के लिए यह प्रक्रिया हो रही है।

Updated On 2025-11-16 19:10:00 IST

पूर्व सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल

रायपुर। बीजेपी के पूर्व सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल को छत्तीसगढ़ का SIR का प्रभारी बनाया गया है। रविवार को 6 दिवसीय प्रवास पर वे राजधानी रायपुर पहुंचे। वे कल कोंडागांव में संभागीय बैठक करेंगे। 18 नवंबर को रायपुर संभाग की बैठक लेंगे। 19 नवम्बर को बिलासपुर और 20 नवंबर को दुर्ग संभाग की बैठक लेंगे। 21 नवंबर को सरगुजा संभाग की बैठक में शामिल होंगे।

SIR को लेकर कांग्रेस के सवाल पर पूर्व सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने कहा कि, यह देश में पहली बार नहीं हो रहा है। इससे पहले भी फर्जी वोट होने पर चुनाव आयोग ने फैसला लिया है। देश के चुनावी प्रक्रिया के सशक्तिकरण के लिए यह प्रक्रिया हो रही है। विपक्ष क्या बोल रहा है, इसका कोई महत्व नहीं है। चुनाव आयोग देश निर्माण का कार्य कर रहा है।

हारने का रिकॉर्ड कांग्रेस पार्टी तोड़ रही
SIR प्रदेश प्रभारी पूर्व सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल ने बिहार चुनाव के नतीजे के बाद प्रदेश कांग्रेस को घेरते हुए उन्होंने कहा कि, मैं कांग्रेस पार्टी को बधाई देना चाहूंगा। बिहार की तरह रिजल्ट छत्तीसगढ़ में ना देखने को मिले। कांग्रेस और विपक्षी पार्टी टूरिस्ट शोर ग्राउंड पर मचाते हैं। हारने का रिकॉर्ड कांग्रेस पार्टी तोड़ने जा रही है।

BJP के कार्यप्रणाली और संगठन सशक्तिकरण पर होगी चर्चा
छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर उन्होंने कहा कि, प्रदेश BJP के कार्यप्रणाली और संगठन सशक्तिकरण पर चर्चा होगी। 33 जिलों संगठन के काम का विस्तार प्रवास कर देखा जाएगा। आगामी चुनाव और ट्रेवल वेलफेयर योजना को भी देखा जाएगा। SIR को लेकर BJP संगठन के नेताओं के साथ बैठक होगी।

Tags:    

Similar News