छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज: सोमवार से प्रदेशभर में लगातार चार दिन तक बारिश की संभावना

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। जिसके चलते प्रदेशभर में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

Updated On 2025-10-26 10:22:00 IST

प्रदेशभर में बारिश की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में भी रात की ठंड गायब हो गई है। बंगाल की खाड़ी में दबाव के क्षेत्र बनने के आसार अगले चार दिन बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से बारिश की रफ़्तार बढ़ने के आसार है। वहीं शनिवार को राजधानी रायपुर में सुबह से ही घने बादल छाए रहे जबकि प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। वहीं राजनांदगांव जिले में भी शनिवार को झमाझम बारिश हुई है जिससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि, बेमौसम बारिश से फसलों को नुकसान हो सकता है।

गृहमंत्री का दौरा हुआ रद्द
वहीं मौसम में हुए बदलाव के कारण गृहमंत्री विजय शर्मा का पखांजूर दौरा कार्यक्रम रद्द हो गया है। पहली बार इस गाँव में किसी मंत्री का कार्यक्रम होने को था। वहीं अब कार्यक्रम रद्द होने के बाद ग्रामीणों में निराशा देखने को मिली।

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने