डॉ. हेडगेवार की जीवनी पर नाट्य मंचन: रायगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर हुआ भव्य आयोजन

RSS के शताब्दी वर्ष पर रायगढ़ नगर निगम ऑडिटोरियम में डॉ. हेडगेवार की जीवनी पर आधारित नाट्य मंचन हुआ जिसमे नगर के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

By :  Ck Shukla
Updated On 2025-11-10 14:41:00 IST

डॉ. हेडगेवार की जीवनी पर नाट्य मंचन

रायगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को नगर के पंजीरी प्लांट स्थित नगर निगम ऑडिटोरियम में संघ संस्थापक और आद्य सरसंघचालक युगप्रवर्तक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक, परिवारजन एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

इस नाट्य कृति के लेखक डॉ. अजय प्रधान, निर्माता पद्माकर धानोरकर तथा निर्देशक सुबोध सुर्जिकर हैं, जबकि संगीत निर्देशन शैलेश दाणी ने किया।


ढाई घंटे तक चला प्रेरणादायक नाटक
यह नाट्य मंचन ढाई घंटे से अधिक समय तक चला, जिसमें डॉ. हेडगेवार के जीवन के प्रमुख प्रसंगों को मंच पर जीवंत किया गया। नाटक में 19वीं शताब्दी के स्वतंत्रता आंदोलन का दौर, कांग्रेस के गरम दल का नेतृत्व, और आगे चलकर अहिंसा के मार्ग पर आधारित आंदोलन के दृश्यों को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया। 



संस्कृति मंत्रालय व समर्पण सेवा समिति का संयुक्त आयोजन
कार्यक्रम का आयोजन समर्पण सेवा समिति रायगढ़ द्वारा संस्कृति मंत्रालय, छत्तीसगढ़ शासन के सौजन्य से किया गया। इस मंचन का उद्देश्य डॉ. हेडगेवार के विचारों, देशभक्ति और संगठन निर्माण के दृष्टिकोण को समाज तक पहुंचाना था।


गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें जीवर्धन चौहान (महापौर, रायगढ़), राधेश्याम राठिया (सांसद, लोकसभा रायगढ़, चंद्रशेखर देवांगन (प्रांत कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, छत्तीसगढ़ प्रांत), विजय शंकर पटनायक (विभाग संघचालक, रायगढ़ विभाग), डॉ. प्रकाश मिश्रा (जिला संघचालक, रायगढ़), डॉ. बी.आर. पटेल (अध्यक्ष, समर्पण सेवा समिति) शामिल थे। कार्यक्रम का समापन डॉ. हेडगेवार के जीवन से प्रेरणा लेकर समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।

Tags:    

Similar News