रायगढ़ में पति-पत्नी का मर्डर: लेन-देन के विवाद में हत्या का खुलासा, हिरासत में लिए गए दो संदिग्ध

रायगढ़ जिले में पति-पत्नी की हत्या कर उनके ही घर में शव को फेका गया है। जिसमें पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

Updated On 2025-10-22 17:20:00 IST

मृत पति-पत्नी के घर का आंगन

अमित गुप्ता- रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हुए दुहरे हत्याकांड के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जहां पुलिस ने 6 घंटे के भीतर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। यह पूरा मामला ग्राम कपाटडेरा भेण्ड्रा का है। यहां गुरबार सिंह राठिया उम्र 35 वर्ष और उनकी पत्नी मनिता राठिया उम्र 30 का शव उनके ही घर के आंगन में मिला था।

मिली जानकारी के अनुसार, एसपी दिव्यांग पटेल, एएसपी आकाश मरकाम समेत एफएसएल और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंची थे। प्रारंभिक जांच में पुराने विवाद और रुपये के लेन-देन की बात सामने आई है। जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। फ़िलहाल, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

दो सगे भाइयों ने ली एक युवक की जान
राजधानी रायपुर में थाना पुरानी बस्ती बीएसयूपी कालोनी निवासी ताहिर हुसैन अपने परिवार के साथ फटाखा फोड़ रहा था। इसी दौरान उसी कालोनी के निवासी मदन यादव और सूरज यादव आकर किसी बात को लेकर ताहिर हुसैन से विवाद करने लगे। तभी मदन यादव और सूरज यादव आवेश में आकर अपने पास रखें कैंची से ताहिर हुसैन के सीने और पेट में मारकर गंभीर चोट पहुंचाकर भाग गए। ताहिर हुसैन को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आपको बता देन कि, दोनों आरोपी रिश्ते में सगे भाई हैं। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

नव विवाहित दंपत्ति की घर में मिली लाश
धमतरी जिले में नव विवाहित दंपत्ति की लाश उनके ही घर में संदिग्ध हालत में पाई गई है। बताया जा रहा है कि, मरने से पहले युवक ने व्हाट्सएप स्टेटस डाला था। उसने स्टेटस में पत्नी की हत्या फिर आत्महत्या की बात लिखी थी। जिसमें सास और ससुर को जिम्मेदार ठहराया गया है। बता दें कि, यह शादी साल भर पहले हुई थी। दंपत्ति की पहचान हिम्मत यादव और लक्ष्मी यादव नाम के रूप में हुई है। यह पूरी घटना बड़ी करेली चौकी के हरदी गांव की है।

सोती हुई पत्नी पर पति ने सब्बल से किया हमला
कवर्धा जिले में सोती हुई पत्नी पर पति ने सब्बल से हमला कर दिया। यह पूरी घटना दीपावली की रात घटी है। जहां इलाज के दौरान ही जिला अस्पताल में पत्नी की मौत हो गई। वहीं मौके पर पांडातराई पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मृतका की पहचान अशमनी गेन्ड्रे नाम के रूप में हुई है और आरोपी पति का नाम परसुराम गेन्ड्रे है। यह पूरा मामला पांडातराई थाना अंतर्गत ग्राम सोढ़ा का है। फिलहाल, घटना की जांच में पुलिस जुट गई है।

खाना बनाने को लेकर पति ने पत्नी की ली जान
सूरजपुर जिले में पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, रात में खाना न बनाने की बात पर पत्नी को पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद फरार आरोपी अतवार सिंह को सूरजपुर पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा। आरोपी के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद हुआ है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के भट्ठापारा का है।

Tags:    

Similar News