पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती: जवाहर नगर में बड़ी संख्या में भाजपाइयों ने अर्पित की पुष्पांजलि

राजधानी रायपुर के तात्यापारा वार्ड क्र 36 के श्री दुलार धर्म शाला बढ़ई पारा मुख्य मार्ग पर पंडित दीनदयाल की 109 वीं जयंती का आयोजन किया गया।

Updated On 2025-09-25 15:52:00 IST

 भाजपाइयों ने मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जवाहर नगर मंडल द्वारा 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 109 वीं जयंती वार्डाे में बूथ स्तर पर मनाई गई। इस अवसर पर सुबह 10 बजे तात्यापारा वार्ड क्र 36 स्थित श्री दुलार धर्म शाला बढ़ई पारा मुख्य मार्ग पर पंडित दीनदयाल की छायाचित्र के समक्ष माल्यार्पण और पुष्पांजलि का कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें जवाहर मंडल के पदाधिकारी,कार्यकर्ता गण,एवं वार्ड वासी शामिल होकर सभी ने पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष को याद कर पुष्पांजलि अर्पित की।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्मक मानववाद के संस्थापक थे
भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व साभापति, लौह शिल्पकला बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने कहा कि, पंडित दीनदयाल का मूल मंत्र कार्यकर्ताओं का सम्मान था। पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्मक मानववाद के संस्थापक थे। जनसंघ की संस्थापक सदस्य में एक थे। वह जनसंघ के महासचिव और अध्यक्ष भी बनाए गए। तात्यापारा वार्ड की पार्ष, जोन 7 की अध्यक्ष श्वेता विश्वकर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।


ये लोग रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से लौह शिल्पकार मंडल के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा, तात्यापारा वार्ड की पार्षद ,जोन 7 की अध्यक्ष श्वेता विश्वकर्मा, इंदिरा गांधीं वार्ड के पार्षद, उपब सदस्य अवतार सिंह बागल, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश पांडे, जवाहर नगर मंडल अध्यक्ष संदीप जंघेल, भाजपा जिला से असगर अली, मनोज विश्वकर्मा मंडल महामंत्री रमेश शर्मा, गीता रेड्डी, रिखी राम श्रीवास, कान्हा सिंह ठाकुर, सूरज शर्मा, शंकर शर्मा, नीलू तलमेल, दिनेश अग्रवाल, संतोष निहाल, राहुल विश्वकर्मा, पूनम सोनी, प्रियंका साहू, सरोज गुरुगोसाई, विजय सोनी, दीप लक्ष्मी साहू,उकुशल गेडेकर, मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन के साथ दर्जनों मोहल्ला वासी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने