फर्जी जाति प्रमाण पत्र में फंसी विधायक: सत्यापन समिति ने जारी किया नोटिस, दस्तावेजों की मूल प्रति पेश करने के आदेश

प्रतापपुर विधायक शकुंतला पोर्ते को जाति प्रमाण पत्र के सत्यापन के लिए नोटिस को जारी किया गया है। हाई कोर्ट में फर्जी जाति प्रमाण पत्र को लेकर याचिका दायर की गई थी।

Updated On 2025-11-21 10:11:00 IST

विधायक शकुंतला पोर्ते को फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में नोटिस जारी

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में शकुंतला पोर्ते को नोटिस जारी हुआ है। जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति के अध्यक्ष ने नोटिस को जारी किया है। जिसमें विधायक को 27 नवंबर को समिति के सामने विधायक को उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

दरअसल, हाई कोर्ट में फर्जी जाति प्रमाण पत्र को लेकर याचिका दायर की गई थी। जिसके बाद हाई कोर्ट के आदेश पर जांच शुरू हो गई है। वहीं जांच पूरी होने के बाद हाई कोर्ट को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। अब उन्हें जिला स्तरीय जाति प्रमाण पत्र सत्यापन समिति ने नोटिस जारी किया है। शकुंतला पोर्ते को जाति प्रमाण पत्र जिन दस्तावेजों के आधार पर बना है, उनकी मूल प्रति के साथ उपस्थित होना होगा।


मामले में सत्यापन के संबंध में आवेदक धन सिंह धुर्वे ग्राम नवगई ने शिकायत की थी। वहीं आवेदक जयश्री सिंह पुसाम ने मामले में बिलासपुर हाई कोर्ट में याचिका दायर की। इस दौरान सबूतों को देखते हुए हाई कोर्ट ने जांच के आदेश दिए।




Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने