अवैध शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा: एक युवक को किया गिरफ्तार, 56 पौवा देशी- अंग्रेजी शराब बरामद

तिल्दा- नेवरा पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपी के पास से 56 पौवा देशी/अंग्रेजी शराब बरामद हुआ है।

Updated On 2025-09-07 10:47:00 IST

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी शराब तस्कर

दिलीप वर्मा- तिल्दा/ नेवरा। छत्तीसगढ़ की तिल्दा- नेवरा पुलिस ने अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब रखकर बिक्री करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपी के पास से 56 पौवा देशी/अंग्रेजी शराब भी बरामद हुआ है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया।

मिली जानकारी के अनुसार, नेवरा पुलिस एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। मुखबिर ने बताया कि, स्टेट बैंक के पास नेवरा निवासी राजेश उर्फ पप्पन पंजवानी अवैध रूप से शराब रखकर लोगो को बिक्री कर रहा है। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने युवक को दबोचा।

56 पौवा देशी- अंग्रेजी शराब जब्त
कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से 56 पौवा देशी/अंग्रेजी शराब को जब्त किया गया। आरोपी को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार देर शाम न्यायालय में पेश किया।

Tags:    

Similar News

रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ी: 27-28 मार्च को होगा प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

हरदिहा साहू समाज का सामूहिक विवाह: वैवाहिक बंधन में बंधे 64 जोड़े, समाज के लोगों ने दिया आशीर्वाद

आदिवासी संस्कृति का महाकुंभ बस्तर पण्डुम: इस वर्ष 54 हजार से अधिक प्रतिभागियों के पंजीयन ने रचा इतिहास

जशपुर में 16 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म: सूने मकान में जबरन किया दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

379 दिन बाद रायपुर सेंट्रल जेल से बाहर आए लखमा: गांधी प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, पत्नी भी पहुंची लेने