पखांजूर पहुंचे सीएम साय: 286 करोड़ के लोकार्पण और विकास कार्यों की दी सौगात

कांकेर जिले के पखांजूर में आयोजित सभा को सीएम विष्णु देव साय ने संबोधित किया।

Updated On 2026-01-16 17:30:00 IST

सीएम विष्णु देव साय

सुमित बराई- पखांजूर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को पखांजूर में आयोजित सभा को संबोधित किया। सभा के उपरांत वे हेलीकॉप्टर से अभनपुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने कांकेर जिला के साथ परालकोट क्षेत्र में कुल 286 करोड़ रुपये के लोकार्पण एवं विकास कार्यों की सौगात दी।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने पखांजूर की स्वास्थ्य व्यवस्था पर विशेष जोर दिया। उन्होंने पूरे ब्लॉक में संचालित एकमात्र 108 एंबुलेंस सेवा की संख्या बढ़ाने की बात कहा। साथ ही भानुप्रतापपुर से पखांजूर तक मुख्य सड़क निर्माण और अग्निशमन वाहन (फायर मशीन) को स्वीकृति देने की बात भी कही।

'जय श्रीराम' के नारों से गूंज उठा मंच
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ कांकेर विधायक आशाराम नेताम, क्षेत्रीय विधायक विक्रम उसेंडी, सांसद भोजराज नाग, पूर्व सांसद मेहनत मंडावी सहित अंचल के कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के स्वागत में अंचल के हजारों लोग सभा स्थल पर मौजूद रहे। मंच और सभा स्थल 'जय श्रीराम' के नारों से गूंज उठा।



Tags:    

Similar News

अश्लील डांसर्स पर नोट उड़ाने वाला SDM सस्पेंड: जांच रिपोर्ट पर रायपुर कमिश्नर ने की कार्रवाई

राजनांदगांव में पत्रकार कालोनी का उद्घाटन 26 को: देशभक्ति गीतों की गूंज के बीच मिलेगी सौगात

वाहन चालकों के लिए नई परेशानी: टोल प्लाजा से निकलते ही मोबाइल पर मिल रहा ई-चालान का मैसेज